फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग बरसा रहा सूरज, तापमान 46 डिग्री पार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के तापमान में निरंतर बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री से अधिक की वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 25.3 दर्ज किया गया। इस कारण दोपहर के समय तो आसमान से आग बरसती रही, जबकि शाम को भी तपिश कम नहीं हुई।
विज्ञापन

एचएयू के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 11 जून की रात से 13 जून के बीच आंशिक बादल व कहीं-कहीं हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

छुट्टी का आनंद नहीं उठा पा रहे बच्चे
झुलसाती गर्मी के कारण अभिभावक बच्चों को घरों से बाहर भी नहीं निकलने दे रहे हैं। आलम यह है कि शाम के समय भी पार्कों में हलचल नहीं दिखती है। अंधेरा होने के बाद कालोनियों के पार्कों में जरूर कुछ बच्चे खेलते नजर आते हैं।
विज्ञापन


फसलों पर ध्यान देने की जरूरत
कृषि विभाग के एडीओ डॉ. राजीव भाटिया के मुताबिक किसानों को इस मौसम में फसलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। धूप तेज होने की वजह से सब्जियों की फसल खराब होने के आसार बने रहते हैं। इस कारण इन पर पर्याप्त पानी की आवश्यकता है। बेहतर होगा कि किसान टपका सिंचाई से सुबह या शाम के समय ही इनमें पानी का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें