फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की प्रॉपर्टी टैक्स की रसीदों की पोस्टिंग का काम हुआ पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच की ओर से अब तक साल 2014-15 से लेकर 2016-17 तक की रसीदों की ऑनलाइन पोस्टिंग का काम पूरा कर लिया गया है। सारा डाटा अपडेट करके ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में अपलोड कर दिया गया है। अब सिर्फ साल 2017-18 और 2018-19 का डाटा शेष रहा है। इसके बाद पोस्टिंग संबंधी समस्या का पूरी तरह समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 31 मार्च तक टैक्स संबंधी छूट का काम पूरा होने के बाद पुरानी पोस्टिंग के काम पर जोर दिया गया था। कार्यकारी अधिकारी हरदीप सिंह के नेतृत्व में कंप्यूटर ऑपरेटर्स की टीम लगाई हुई है, जो इस कार्य को पूरा कर रही है।
पुरानी रसीदों को लेकर मचा था बवाल
प्रॉपर्टी टैक्स का डाटा अपडेट न होने के चलते ऑनलाइन नए बिल जेनरेट करने पर पुराना एरियर भी जुड़कर आ रहा था। ऐसे में जिन रसीदों की पोस्टिंग नहीं हो पाई थी, उनके प्रॉपर्टी मालिकों को पुरानी रसीदें दिखाने के बाद ही अपना बिल ठीक करवाना पड़ा। जिन प्रॉपर्टीधारकों के पास पुरानी रसीद नहीं मिली, उन्हें काफी समस्याएं झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन

वर्जन
तीन साल का प्रॉपर्टी टैक्स की रसीदों की पोस्टिंग का काम पूरा कर लिया गया है। अब दो साल का काम बचा है। उसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद पुरानी रसीदों को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन

- हरदीप सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें