फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134-ए : तीन माह से पढ़ाई बाधित, 28 को जारी होगी दूसरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद (हिसार)। नियम 134-ए के तहत फ्री दाखिला लेने की होड़ में विद्यार्थियों की करीब तीन माह की पढ़ाई बाधित होती नजर आ रही है। शिक्षा विभाग के ढीले रवैये का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग ने अभी तक दूसरी लिस्ट जारी नहीं की है। अधिकारियों के अनुसार 28 मई को दूसरी लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन

निजी स्कूलों में फ्री दाखिले की चाह रखने वाले बच्चों की करीब तीन माह की पढ़ाई बाधित होती हुई नजर आ रही है। ऐसे में अधिकतर विद्यार्थी तो भारी भरकम फीस भरकर दाखिला ले चुके हैं, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। दरअसल एक अप्रैल से स्कूलों में कक्षाएं लगनी शुरू हो चुकी हैं। मगर नियम 134-ए की दूसरी लिस्ट जारी न होने के कारण हजारों विद्यार्थियों की अप्रैल और मई माह की पढ़ाई तो बाधित हो ही चुकी है, साथ में जून के ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण जून की भी पढ़ाई बाधित हो सकती है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार 28 मई को दूसरी लिस्ट जारी होगी, उसके बाद ही विद्यार्थी दाखिला लेकर पढ़ाई करेंगे।
ऑनलाइन प्रक्रिया बनी देरी का कारण
इस वर्ष पहली बार विभाग ने नियम 134-ए की दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन की है। विभाग द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन प्रक्रिया पहले दिन ही धोखा दे गई। लोड बढ़ने के कारण वेबसाइट बंद हो गई। वेबसाइट बंद होने के कारण मजबूरन विभाग को अंतिम तिथि बढ़ाकर अपने शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा। पहले ड्रॉ में अलॉट हुए स्कूलों में 17 मई तक दाखिले हुए हैं, अब दूसरी लिस्ट आने का इंतजार लंबा होता जा रहा है।
विज्ञापन

निजी स्कूलों से मांगा खाली सीटों का ब्योरा
खंड शिक्षा अधिकारी धर्मजीत ने बताया कि पहली लिस्ट में हुए दाखिलों के बाद निजी स्कूलों से खाली सीटों का ब्योरा मांगा गया है। लगभग निजी स्कूलों ने दाखिले के बाद बची खाली सीटों की जानकारी दे दी है, जिसे उच्च शिक्षा अधिकारियों को भेज दिया है। अब जल्द ही दूसरी लिस्ट जारी हो जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग 28 मई को दूसरी लिस्ट जारी करेगा। दसवीं कक्षा में अब पास हुए विद्यार्थी मेरिट के आधार पर निजी स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे।
- सुभाष वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें