हिसार। पुरानी सब्जी मंडी स्थित पुलिस चौकी इंचार्ज के कथित बर्ताव से खफा सैनियान मोहल्ला निवासी लोग सोमवार को चौकी के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने चौकी इंचार्ज और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे चौकी इंचार्ज के बर्ताव से खफा थे और धरना बंद करने से इनकार कर दिया। बाद में चौकी इंचार्ज ने नारेबाजी कर रहे लोगों के सामने आकर अपनी गलती स्वीकार की। उसके बाद हमने अपना धरना खत्म कर दिया।
बड़वाली ढाणी में रहने वाले रमेश कांगड़ा ने बताया कि सैनियान मोहल्ले में रहने वाला उसका चचेरा भाई मकान का निर्माण कर रहा है। रविवार को उसका भाई बाहर गया हुआ था। घर पर उसकी चाची अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग आए और उन्होंने दीवार गिरा दी। जब इस बारे में पता चला तो वह चाची के घर पहुंचा। उसके बाद परिचितों के साथ रविवार को ही वह शिकायत लेकर पुरानी सब्जी मंडी पुलिस चौकी पहुंचा। यहां पर दीवार तोड़ने वाले पहले से बैठे हुए थे। रमेश ने आरोप लगाया कि जब इंचार्ज दयानंद से बातचीत करने लगे तो उसने बात करने से इनकार कर दिया और चौकी से बाहर निकलने की बात कही।
बात नहीं सुनी तो दिया धरना
रमेश कांगड़ा ने बताया कि उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई न करने और पुलिस द्वारा चौकी से बाहर निकालने के बाद पुलिस चौकी के सामने पहुंचे और उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उसके बाद चौकी के सामने दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। इस बीच पुलिस अधिकारियों ने हमें समझाने के प्रयास किए। रमेश कांगड़ा चौकी इंचार्ज दयानंद धरना दे रहे लोगों के सामने आए और अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने अपना समाप्त कर दिया।