फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

118 मरीज कोरोना से ठीक होकर लौटे घर तो 152 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को एक तरफ 118 मरीजों को कोरोना से ठीक होने के बाद घर भेज दिया, वहीं दूसरी तरफ शाम को आई रिपोर्ट में 152 नए कोरोना संक्रमित मिले। विभाग के लिए एक राहत की बात यह है कि रविवार को जिले में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। उधर काफी दिनों बाद जिले का रिकवरी रेट नीचे आया है, जो 85.87 हो गया है। जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 7451 हो गया है। फिलहाल जिले में 966 एक्टिव मरीज हैं, जिनका अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड और कोविड-19 केयर सेंटर में उपचार चल रहा है। अब तक 6398 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें