फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 घंटे 3 मिनट खिली धूप से सर्दी से मिली निजात, बुधवार व वीरवार को प्रदेश में हो सकती है भारी बरसात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। प्रदेश में मंगलवार को पूरे दिन धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। धूप खिलने से मंगलवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन आसमान में बादल छाए रहने व बरसात आने की संभावना बताई गई है। मंगलवार को 2.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिण पश्चिमी हवा चली। दक्षिण पश्चिमी हवा चलने से मौसम में 88 प्रतिशत आर्द्रता रही। पूरे दिन में 5 घंटे 3 मिनट सूर्य निकलने से प्रदेशवासियों को सर्दी से राहत मिली। दक्षिण पश्चिमी हवाओं का रूख होने से हिसार, सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद, करनाल, अंबाला व रोहतक सहित पूूरे हरियाणा प्रदेश में बरसात आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा सिरसा, करनाल, अंबाला में बरसात होनेे की संभावना बताई गई है।
विज्ञापन


इस सप्ताह मौसम परिवर्तनशील रहेगा, रात्रि तापमान में गिरावट व सुबह व देर रात कहीं हल्की व कहीं गहरी धुंध रहेगी। पश्चिम विक्षोभ के कारण 6 से 9 फरवरी तक गरज के साथ चमक व हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन

-डॉ. एमएल खीचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विभाग एचएयू हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें