फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की सुनवाई नहीं हो रही इस कारण भाजपा छोड़ी- बजरंग दास गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा भाजपा सरकार में व्यापारियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। व्यापारी वर्ग सरकार से पूरी तरह से परेशान है। जीएसटी प्रणाली से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ। समस्याओं का समाधान न होने पर व्यापारियों के दबाव के चलते भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
पूर्व की भूपेंद्र हुड्डा सरकार में कान्फेड के चेयरमैन रहे बजरंग दास गर्ग वर्ष 2014 में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे पहले बजरंग दास गर्ग पूर्व सीएम भजनलाल के करीबी भी रहे थे। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी बनाया था। वर्ष 2016 भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सीएम मनोहर लाल के साथ रहे। 2017 से बजरंग दास गर्ग ने सरकार से कुछ दूरियां बनानी शुरू कर दी थी। पिछले महीने रोहतक में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में बजरंग दास गर्ग नहीं पहुुंचे थे। इस सम्मेलन को फ्लॉप भी बताया था। बजरंग दास गर्ग ने इस बार कुमारी सैलजा के जरिये कांग्रेस में एंट्री की है।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि बजरंग दास गर्ग कांग्रेस पार्टी के पुराने साथी और सहयोगी हैं। अब फिर मिलकर प्रदेश की जनता के हितों के लिए काम करेंगे। बजरंग दास गर्ग ने हमेशा ही व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस राज में व्यापारी, किसान व अन्य सभी वर्ग समृद्ध हुआ करते थे। सत्ता में आते ही भाजपा ने सबसे पहले व्यापारियों की कमर तोड़ी। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद व्यापारी, किसानों व सभी वर्गों के हित में नीतियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री चौ. संपत सिंह, पूर्व सांसद पं. रामजीलाल, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा, मेयर शकुंतला राजलीवाला, जगदीश जिंदल, हरियाणा कपास मिल एसो. प्रधान सुशील मित्तल, हरियाणा ग्वार मिल एसोसिएशन प्रधान हनुमान केडिया, जिला पार्षद पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सूरा, पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र गंगवा, अनाज मंडी जिला प्रधान पवन गर्ग, मंडी प्रधान संजय गोयल सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें