फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में टोल जांचने कल आएगी एनएचएआई की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर के चारों ओर लगाए टोल की जांच करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम आठ दिसंबर को आएगी। एनएचएआई के मुख्यालय के अनुसार टीम शुक्रवार को 11 बजे हिसार में पहुंचेगी। टोल बैरियर की तकनीकी पहलुओं की जांच करेंगी। सांसद दुष्यंत चौटाला भी इस टीम के साथ रहेंगे।
एनएचएआई की टीम हिसार-हांसी रोड स्थित रामायण टोल प्लाजा पहुंचेगी। यहां उपलब्ध सभी सुविधाओं के अलावा इस टोल को स्थापित करने में नियमों की अवहेलना से संबंधित तथ्य जुटाएगी। इसके बाद टीम चिकनवास और चौधरीवास टोल बैरियर पहुंचेगी। अंत में टीम बाडोपट्टी टोल प्लाजा का दौरा करेगी। उच्चस्तरीय टीम में एनएचएआई के उच्च अधिकारी, इंजीनियर, एनएचएआई के हरियाणा के तकनीकी हेड, दोनों रोड को बनाने वाले प्रोजेक्ट के डायरेक्टर, टोल स्थापित करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के अलावा स्वतंत्र इंजीनियर भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद को लिखित में बताई टोल की दूरी
सांसद दुष्यंत चौटाला ने नगर निगम हिसार और नगर परिषद हांसी से रामायण टोल प्लाजा की दूरी बताने के लिए हिसार निगम और हांसी नगरपालिका को पत्र लिखा था। नगर निगम हिसार ने रामायण टोल बैरियर नगर निगम की सीमा से मात्र 4.1 किलोमीटर बताया। हांसी नगर परिषद ने रामायण टोल प्लाजा को नगर परिषद की सीमा से पांच किलोमीटर दूर बताया है। एनएचएआई के दिशानिर्देशों के अनुसार निगम की बाउंड्री से टोल की 10 किलोमीटर दूूरी होनी चाहिए।

सांसद दुष्यंत टीम के समक्ष रखेंगे ये मुद्दे
कैंट के पास सर्विस लेन का मुद्दा।
-चिकनवास टोल प्लाजा पर सुविधाओं की कमी, ग्रिल न होना।
- ढंढूर के पास हाईवे पर जाने लिए सर्विस लेन न होना।
-हिसार-बालसंमद रोड से लिंक न होना।
-चौधरीवास गांव आरयूबी-आरओबी न होना।
-चौधरीवास टोल बैरियर की मूलभूत सुविधाओं की जांच।
-जुगलान गांव में आवागमन के लिए हाईवे पर कोई कट नहीं।
-सरसौद गांव में आरओबी-आरयूबी बनाया जाना।
-बरवाला के आरओबी अधूरा होना।
-बरवाला शहर के पास सर्विस लेन नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें