फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाबीर स्टेडियम ने कलाकारों ने उतारा लघु भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह के समापन अवसर पर महावीर स्टेडियम में आए बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और सिंगर सोनू निगम ने जमकर रंग जमाया। रणवीर हुड्डा और सोनू निगम ने जैसे ही स्टेज पर इंट्री दी तो पूरा पंडाल तालियों और सीटियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ऐसा लग रहा था जैसे लघु भारत महावीर स्टेडियम में उतर गया है।
विज्ञापन

रणदीप ने हरियाणवी अंदाज में दर्शकों का अभिवादन जय हरियाणा के साथ किया, साथ ही हरियाणा के लोगों को मेहनत करने की नसीहत दी। हुड्डा ने समारोह स्थल पर मौजूद सभी लोगों को दाहिना हाथ उठाकर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। सिंगर सोनू निगम की इंट्री हालांकि समारोह के समापन अवसर की घोषणा के बाद हुई लेकिन दर्शकों ने उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया। उनकी एक झलक पाने के लिए और उनके करीब जाने के लिए युवाओं में होड़ मच गई। दोनों ही सेलिब्रिटी ने समारोह में अंत तक लोगों का जमकर मनोरंजन किया। स्वर्ण जयंती समापन समारोह को यादगार बनाने के लिए प्रशासन ने बॉलीवुड के अभिनेता रणदीप हुड्डा और सिंगर सोनू निगम को खासतौर पर आमंत्रित किया था। सबसे पहले स्टेज पर रणदीप हुड्डा आए और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए हरियाणा और हरियाणवी की जमकर प्रशंसा की। रणदीप हुड्डा ने हरियाणा की शान में जमकर कसीदे पढ़े और ठेठ हरियाणवी लहजे में कहा कि हरियाणा आले पूरी दुनिया में फैले हुए है। खून-पसीना बहाना हमारी फितरत में है और काम कोई भी सारे काम पसीने मांगती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा हाले किसी भी मामले में किसी से भी पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि आपणी बोली में दम है और इसे दब के बोलो। रणदीप हुड्डा ने इस दौरान हाथ में तिरंगा लेकर हरियाणा के एक कमांडो के साथ बाइक पर बैठकर पूरे स्टेडियम के चक्कर लगाए तो लोगों ने उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया। उन्होंने भी दर्शकों को निराश नहीं किया और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। समारोह के दौरान स्टेज के समीप कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। रणदीप हुड्डा ने समारोह के दौरान समारोह स्थल में मौजूद लोगों को अपने स्थान से खड़ा करने के बाद दाहिना हाथ खड़ा कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें