फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप ने पहले जकड़ी मासूम की गर्दन, फिर मारा डंक, अग्रोहा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हांसी के सेक्टर-5 की झुग्गियों में रविवार तड़के शोर मचने से जागे लोगों को अजीब नजारा देखने को मिला। श्रमिक दीनानाथ के छह साल के बेटे हीरो की गर्दन एक काले सांप ने जकड़ रखी थी। सांप ने वहां दहशत फैला दी। लोग कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को सांप से छुड़ा पाए। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में बच्चे की हालत चिंताजनक बनी है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के पन्ना निवासी दीनानाथ हांसी के सेक्टर-5 की झुग्गियों में परिवार समेत रहता है। वह मजदूरी करता है। दीनानाथ का परिवार शनिवार रात को झुग्गी के आगे जमीन पर सोया था। दीनानाथ की पत्नी कल्लन को तड़के पौने चार बजे छोटे बेटे हीरो के रोने की आवाज सुनाई दी। वह जागी तो सामने का नजारा देखकर उसकी चीख निकल गई। उनके छह साल के बेटे हीरो की गर्दन एक काले और लंबे सांप ने जकड़ रखी थी। चीख सुनकर दीनानाथ जागा और आसपास की झुग्गियों के लोग भी मौके पर आ गए। लोगों के काफी प्रयास के बाद बच्चे को सांप से छुड़ा पाए, लेकिन तब तक बच्चा बेहोश हो चुका था और उसकी गर्दन पर सांप के काटने का निशान था। मां-बाप बच्चे को हांसी के सरकारी अस्पताल में लाए, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया। हिसार के सिविल अस्पताल से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां बच्चे की हालत चिंताजनक बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें