फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएस की ग्रांट भेजी वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नगर निगम सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता की ग्रांट वापस लौटाएगा। करीब 10 लाख की यह ग्रांट वापस लौटने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिस संस्था के स्कूल को सीपीएस ने ग्रांट दी थी, उन्होंने ग्रांट के पैसे आने से पहले ही काम करवा लिया। बाद में हालांकि उन्होंने रुपये मांगे मगर नगर निगम उन्हें देने से इनकार कर दिया। नियम के मुताबिक ये पैसे काम होने के बाद नहीं दिए जा सकते। इसलिए निगम अधिकारियों ने ये पैसे वापस सीपीएस को लौटाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

संस्था ने काम करवाने के बाद डिमांड की ग्रांट की
दरअसल, ठाकुरदास भार्गव स्कूल को सीपीएस ने करीब 10 लाख की ग्रांट जारी की थी। संस्था ने इस पैसे से स्कूल में कुछ विकास कार्य करवाने बारे सीपीएस से सहयोग मांगा था। सीपीएस ने संस्था को रुपये देने का एलान कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने ग्रांट आने का इंतजार ही नहीं किया और विकास कार्य करवाना शुरू कर दिया। काम पूरा होने के बाद स्कूल प्रबंधन निगम कार्यालय पहुंचा और कहा कि सीपीएस साहब ने स्कूल के नाम से ग्रांट दी है, वह हमें उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि आप काम करवा लो, जो एजेंसी काम करेगी, ग्रांट से चेक उसी के नाम काटा जाएगा। इस पर खुलासा हुआ कि काम तो प्रबंधन ने पहले ही करवा लिया। इस पर नगर निगम अधिकारियों ने ये पैसा रिलीज करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें