फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दंगल फिल्म देख प्रेरित हुई 15 साल की वुशु खिलाड़ी निशा, अब गोल्ड पर निगाह

Mon, 09 Jun 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार। वुशु का अभ्यास करती निशा। 
विज्ञापन
हिसार। यदि आपके अंदर कुछ कर गुजरने का जज्बा हो और माता-पिता और कोच का साथ मिल जाए तो आपकी सफलता निश्चित है। ऐसा ही कर दिखाया 15 साल की वुशु खिलाड़ी निशा ने। मैंने तीन साल पहले वुशु से अपने कॅरिअर की शुरुआत की। नेशनल स्तर पर कांस्य पदक जीत चुकी हूं। अब मेरा अगला लक्ष्य पदक का रंग बदलना है। इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही हूं। मेरे पिता सतीश कुमार लकड़ी का काम करते हैं। तीन साल पहले पिता ने मुझे दंगल फिल्म दिखाई थी। इससे मैं काफी प्रेरित हुई। फिल्म देखने के कुछ दिन बाद ही पिता सतीश कुमार मुझे महाबीर स्टेडियम ले गए। यहां मैंने वुशु खिलाड़ियों को अभ्यास करते हुए देखा। खिलाड़ी आपस में घूंसे मार रहे थे। उसके बाद मैंने कोच अनीता से वुशु काे समझा और इसी खेल में ही कॅरिअर बनाने की ठान ली। मैं महाबीर स्टेडियम में सुबह-शाम कोच अनीता मलिक के पास अभ्यास कर रही हूं। आज भी परिवार के सदस्य मुझे वुशु में नाम चमकाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

(जैसा की विनोद नगर की रहने वाली निशा ने बताया)


निशा की उपलब्धियां

- 2024 में जिला स्तरीय वुशु चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
- 2024 में स्टेट वुशु चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।

- 2024 में नेशनल वुशु चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें