फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 15 केस आए सामने, जांच के लिए स्वाइन फ्लू के भेजे जा रहे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में डेंगू के साथ-साथ मौसम परिवर्तन से अब स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ने लगा है। मंगलवार को डेंगू के 15 नए केस मिलने से मरीजों का आंकड़ा 960 पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की ओर से मरीजों के घरों के आसपास दवा का छिड़काव करवाया जा रहा है। वहीं, अभी तक मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में स्वाइन फ्लू के 42 आशंकित मरीजों के सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल चुकी है। दो मरीजों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। नागरिक अस्पताल में अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि स्वाइल फ्लू के संभावित केस आ रहे हैं। कोरोना और स्वाइन फ्लू के लक्षण एक जैसे होते हैं। स्वाइन फ्लू एक संक्रमित बीमारी है। खांसने, छींकने और हाथ मिलाने से बीमारी फैलती है, इसलिए सावधान रहने की जरूरत है।
स्वाइन फ्लू के लक्षण : तेज बुखार, सूखी खांसी, सिर दर्द, शरीर में कमजोरी, थकान होना, मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द होना, पेट में दर्द होना, उल्टी और दस्त लगना, नींद न आना और भूख न लगना।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव : खांसी, जुकाम और बुखार वाले रोगियों से दूर रहें। आंख, नाक और मुंह को छूने के बाद किसी वस्तु को न छुएं, खांसते, छींकते समय मुंह पर कपड़ा रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें