फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी की भट्टी में ब्लास्ट, मजदूर की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मिर्जापुर रोड स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी स्थित एक फैक्टरी की चैंबर भट्टी में मंगलवार शाम अचानक ब्लास्ट हो गई। हादसे में गांव मिर्जापुर निवासी सुखविंद्र और प्रभुवाला निवासी सोनू घायल हो गए। इसके बाद अन्य साथियों ने उन्हें अस्पताल ले गए, जहां सुखविंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा कॉलोनी में बिजली के पैनल कंट्रोल और पावर फैक्टर तैयार करने की फैक्टरी है। बताया जा रहा है कि फैक्टरी की चैंबर भट्टी में अचानक ब्लास्ट हो गया। दो श्रमिक घायल हो गए। फैक्टरी मालिक के भाई ने दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया, जहां चिकित्सक ने सुखविंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के समय फैक्टरी मालिक किसी काम से पंजाब गया हुआ था। एरिया के लोगों ने बताया कि यह फैक्टरी वर्ष 2016 से चल रही है। एचटीएम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें