हिसार। सीजेएम अनुराधा की अदालत ने चिटफंड स्कीम के तहत पटेल नगर की मनोहर कॉलोनी निवासी चंद्रशेखर से लाखों रुपयों की धोखाधड़ी के मामले में 15 दोषियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। सजा के अलावा सभी पर 35-35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
अदालत ने गुजरात निवासी दोषी कुलदीप पटेल, अमूल्य, अभिनव, पंटू राजपूत, सचिन, उदय महता, आकाश, मानव गर्ग, दीपक सोनी, कर्ण, विकास, सुमित, मानसिंह, राकेश और पंकज जैन को दोषी करार देकर सजा से दंडित किया है। इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 17 मई 2022 को केस दर्ज किया था। अदालत में चले अभियोग के अनुसार चंद्रशेखर ने बताया था कि उसे टेलीग्राम के माध्यम से कॉल कर कॉलर ने अपना नाम ऐना बताया। उसने कहा, हमारी एक कंपनी विनमनी है। इसी नाम से हमारी एप है, जो कि एक एंड्रायड लिंक चेन एप्लीकेशन है। आपके शहर के अनेक लोग हमारी कंपनी की चिटफंट स्कीम से जुड़े हैं। लिंक के माध्यम से आप 1000 रुपये जमा करवाते हो तो तीन माह तक 80000 रुपये आपके खाते में आएंगे और आगे मैंबर बनाते हो तो इंसेटिव भी मिलेगा। इस प्रलोभन में आकर करीब 12 लाख रुपये जमा करवा दिए। संवाद