फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1465 संक्रमित मिले, 1000 से अधिक स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में कोरोना की दूसरी लहर काफी तेजी से फैलती जा रही है और हर रोज कोरोना पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। शनिवार को कोरोना ने नया रिकॉर्ड बनाया है। शनिवार को 1465 नए संक्रमित केस मिले हैं। यह अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। इसके अलावा शनिवार को 18 मरीज कोरोना से अपनी जिंदगी की जंग हार गए। विभाग द्वारा पोर्टल पर अपडेट की गई इन कोविड-19 मौत को मिलाकर कुल आंकड़ा 588 हो गया है। शनिवार को एक हजार से अधिक मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर लौटे हैं।
विज्ञापन

कोरोना पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का ग्रामीण क्षेत्र के बजाय शहरी क्षेत्र में अधिक फोकस है। इसके चलते विभाग इस समय शहर में ही जगह जगह पर नए कंटेनमेंट जोन बना रहा है। वहीं पर ज्यादातर सैंपलिंग होती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग जिले भर के मुकाबले अकेले शहर में ही हर रोज आधे से अधिक सैंपलिंग कर रहा है। वैसे भी पिछले 2 दिनों से ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन सैंपलिंग के औसत में बढ़ोतरी हुई है, जो अब 3000 के पास जा पहुंची है। कुछ दिनों तक 2000 तक ही सैंपलिंग हो पा रही थी। इसके बावजूद भी शहर में आंकड़े मिलना नहीं रुक रहे हैं। हर रोज नए केस सामने आ रहे हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को ब्राह्मण धर्मशाला में भी कोविड-19 केयर सेंटर शुरू कर दिया गया है, जहां पर मरीजों को दाखिल करना भी शुरू हो गया है। इसकी जिम्मेदारी विभाग ने दंत चिकित्सक डॉ. रवि चौहान को सौंपी है। दूसरी और स्वास्थ्य विभाग द्वारा सबडिविजन और डिविजन अस्पतालों में भी केयर सेंटर बनाने को लेकर योजना पर विचार विमर्श किया जा रहा है। जल्द ही व्यवस्था बनकर तैयार होगी। इसके बाद मरीजों को उनके फील्ड के हिसाब से केयर सेंटर में रखा जाएगा।
कुल संक्रमित 38721
जिले में अब तब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 38721 हो गया है। इस समय जिले में 8417 सक्रिय मरीज हैं, जिनका होम आइसोलेशन और अस्पताल में उपचार चल रहा है। अब तक 29716 मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर लौट चुके हैं। इसके चलते ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट भी पिछले 5 दिनों से वहीं पर टिका हुआ है, जो अब 75.16% हो गया है।
विज्ञापन

16 शवों का अंतिम संस्कार करवाया
शहर के ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में नगर निगम के यूनियन प्रधान प्रवीण कुमार की टीम ने शनिवार को कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत कुल 16 शवों का अंतिम संस्कार करवाया। इनमें 12 मृतक हिसार जिले के रहने वाले थे, बाकी दो दिल्ली सहित अन्य जगह के निवासी थे। शनिवार को एक मुस्लिम समुदाय के मृतक का शव भी मुस्लिम धर्म के अनुसार ही दफनाया गया। इन सभी का हिसार के अस्पतालों में उपचार चल रहा था।
होम आइसोलेशन में एक रोगी की मौत
विभाग द्वारा पोर्टल पर अपडेट की गई कोविड-19 मौत में दो युवा, छह महिलाएं और बाकी व्यक्ति शामिल हैं। इनमें से एक बुजुर्ग महिला की होम आइसोलेशन में संक्रमण से मौत हुई है। इसके अलावा बाकी सभी मृतक अस्पतालों में दाखिल थे और वेंटिलेटर पर उपचाराधीन दिन थे। इनमें से 4 मरीजों की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें