फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: यातायात नियम तोड़ने पर 145 चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। अपराध की रोकथाम और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए मंगलवार को पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष नाका लगाकर जांच अभियान चलाया। इस दौरान 662 वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 145 चालान किए गए।
विज्ञापन

जांच में पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी ली और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बीमा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया। वाहनों की डिक्की और अन्य हिस्सों की जांच कर नशीले पदार्थ, हथियार या किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री की तस्करी को को प्रभावी रूप से रोका जा सके।
पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर नियंत्रण, अवैध कारोबार पर रोक और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिस की जांच गतिविधियों में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें