फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में निकला 10 फुट लंबा सांप, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कोर्ट परिसर में बुधवार को करीब 10 फुट लंबा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने सांप को कोर्ट परिसर से बाहर निकाला। सांप तेजी से परिसर से निकल कर झाड़ियों की तरफ चला गया। उसके बाद वह ढूंढने से भी दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक सांप दिखाई दिया। कोर्ट नंबर-4 के पास बने पार्क में यह सांप दिखाई दिया तो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। यह देखकर कोर्ट परिसर के वकीलों के हाल की तरफ के प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षा कर्मी सतर्क हो गए और मौके पर पहुंचे। एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि सांप करीब 10 फुट लंबा था। सांप गेट के बीच में ही फन उठाकर बैठ गया तो लोगों में दहशत फैल गई। इसके बाद सांप को लाठी के सहारे वहां से खिसकाया गया। थोड़ा आगे करने के बाद सांप तेजी से झाड़ियों में जा घुसा। इसके बाद सांप को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें