फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर की एजेंसी एक महीने में करेगी शहर में प्रोपर्टी टैक्स का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। शहर में प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे जयपुर की एजेंसी करेगी। एजेंसी को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मुख्यालय की ओर से टेंडर जारी किया गया है। अन्य जरूरी प्रक्रियाओं सहित सर्वे का काम अगले एक महीने में पूरा करना होगा। जयपुर की एजेंसी को टेंडर दिए जाने संबंधी पत्र नगर निगम प्रशासन के पास पहुंच चुका है। इसी सप्ताह एजेंसी के काम संभालने की संभावना है। गौरतलब है कि नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद साल 2013 में शहर में प्रॉपर्टी संबंधी सर्वे किया गया था। सर्वे के पांच साल पूरे होने के बाद लगातार प्रॉपर्टी को लेकर सर्वे किए जाने की मांग उठ रही थी।
चार सालों के लिए एजेंसी के पास ही होगा जिम्मा
निगम अधिकारियों के अनुसार सर्वे करने के बाद नए बिल बांटने सहित सभी कार्यों का जिम्मा यह जयपुर की एजेंसी ही संभालेगी। एजेंसी को पूरे चार साल के लिए टेंडर दिया गया है। एजेंसी हिसार नगर निगम एरिया के अलावा हांसी की नगर परिषद और बरवाला, उकलाना व नारनौंद की नगरपालिका में भी प्रॉपर्टी का सर्वे करवाएगी।
विज्ञापन

सर्वे के बाद बांटे जाएंगे प्रॉपर्टी के नए बिल
सर्वे कार्य पूरा करने के बाद नगर निगम प्रशासन के पास शहर की प्रॉपर्टी का पुख्ता डाटा होगा। इसके बाद सभी प्रॉपर्टी मालिकों के पास डिमांड नोटिस भेजा जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद शहर में नए सर्वे के मुताबिक प्रॉपर्टी के बिल वितरित किए जाएंगे। उसके बाद बिलों की रिकवरी को लेकर प्रक्रिया तेज की जाएगी।

अब तक 1 लाख 35 हजार हैं प्रॉपर्टीज
2013 के सर्वे के मुताबिक शहर में प्रॉपर्टीज की संख्या 1 लाख 35 हजार हैं। इसमें कॉमर्शियल, रिहायशी भवनों के अलावा खाली प्लॉट भी है। इन पांच सालों के दौरान सैकड़ों खाली प्लॉटों पर नए भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। मगर निगम प्रशासन के पास उन भवनों की जानकारी पहुंचती है, जो लोन लेकर बनाए जा रहे हैं। अन्य भवनों की सटीक जानकारी निगम के पास नहीं है। इसीलिए नए सर्वे की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


मुख्यालय से लेटर आया है, जिसमें जयपुर की एजेंसी को प्रॉपर्टी सर्वे का टेंडर जारी करने की सूचना है। एजेंसी को चार साल के लिए टेंडर दिया गया है। सर्वे का काम एजेंसी एक महीने में पूरा करेगी। उसके बाद ही नए बिल बांटे जाएंगे।
-पृथ्वी सिंह, अधीक्षक, प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें