फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अधिवक्ता देंगीं दुष्कर्म व अपराधों की शिकार महिलाओं व बच्चों को परामर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अधिवक्ता देंगी दुष्कर्म और अपराधों की शिकार महिलाओं और बच्चों को परामर्श
विज्ञापन

मॉडल अभियोजन परामर्श योजना के तहत सितंबर तक महिला वकीलों के लिए थाने निर्धारित किए
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। दुष्कर्म और अपराधों की शिकार महिलाओं और बच्चों को परामर्श देने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने महिला अधिवक्ताओं की ड्यूटी लगाई हैं। ये अधिवक्ता तीन माह तक इन थानों से संबंधित पीड़ितों को कानूनी परामर्श देने का कार्य करेंगी।
प्राधिकरण के जिला सचिव और सीजेएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मॉडल अभियोजन परामर्श योजना के तहत हिसार शहर थाना के लिए अधिवक्ता कमला सहरावत, सिविल लाइन के लिए सुनीता श्योकंद, सदर थाने के लिए मीनू शर्मा, बरवाला के लिए रेखा मित्तल, उकलाना के लिए रितु ढुल, अग्रोहा के लिए नवराज शिशन, आदमपुर के लिए पूनम रानी तथा आरपीएफ और जीआरपी के लिए मीनू रहेजा को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार अनाज मंडी चौकी और बस स्टैंड पुलिस चौकी के लिए अधिवक्ता गुरप्रीत कौर, पड़ाव चौकी के लिए पूनम रानी, एचटीएम चौकी के लिए रेखा मित्तल, 12 क्वार्टर पुलिस चौकी के लिए कमला सहरावत, मुलतानी चौक चौकी के लिए प्रीति श्योराण, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के लिए सुनीता श्योकंद, कोर्ट कॉम्पलेक्स चौकी के लिए पदमा गुप्ता, पीएलए चौकी के लिए सुनीता श्योकंद, बालसमंद चौकी के लिए रितु ढुल, आजाद नगर चौकी के लिए मीनू शर्मा, मंगाली चौकी के लिए आमला देवी, कैंट पुलिस चौकी के लिए पदमा गुप्ता तथा महिला पुलिस थाने के लिए नवराज शिशन और आमला देवी की ड्यूटी लगाई गई है। ये सभी अधिवक्ता इन थानों के तहत दुष्कर्म और अन्य अपराधों की शिकार महिलाओं को कानूनी सहायता और सलाह देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें