फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायक समाज से बोले मंत्री धनखड़, टिकट के लिए माहौल पैदा करो, वरना उलहाना मत देना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने नायक समाज के लोगों से कहा है कि विधानसभा चुनावों में टिकट लेनी है तो उसके लिए माहौल पैदा करो। अगर माहौल नहीं बना पाए तो उलाहना मत देना। अगर पार्टी के पास जीतने वाले की खबर आ जाए तो उसे टिकट देने के लिए घर से भी उठा लाते हैं। मंत्री धनखड़ रविवार को पंचायत भवन में नायक समाज की ओर से आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। समाज के लोगों ने उनके समक्ष चुनावों में 3-4 सीटें देने और हिसार-कुरुक्षेत्र में धर्मशाला बनवाने की मांग की थी।
बोले : नायक ही रहना, खलनायक मत बनना
समारोह में मंत्री धनखड़ ने कहा कि नायक समाज हीरो है। हीरो का मतलब ही नायक होता है। इसलिए संकल्प रखो कि हमेशा नायक ही रहोगे, कभी खलनायक नहीं बनोगे। मंत्री ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की की कोई सीमा नहीं है। हर समाज को बुलंदियां छूने का अधिकार है। कभी भी अपने लक्ष्य को नीचे नहीं करना चाहिए। हमेशा बड़ा लक्ष्य लेकर चलो। उन्होंने कहा कि नायक समाज भी बड़े लक्ष्य रखे।
विज्ञापन


टाइम हुआ तो ब्याह-शादी में भी आ जाऊंगा
अपने संबोधन में मंत्री ने धर्मशाला निर्माण की मांग पर कहा कि जहां भी धर्मशाला बनाने की शुरुआत करोगे तो सबसे पहले 11 लाख रुपये मैं दूंगा। समाज समझ ले कि उन्हें एक और नायक मिल गया है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग उन्हें हर बार बुलाते रहे। ब्याह-शादी के न्योते भी दें। अगर टाइम हुआ तो ब्याह-शादी में भी आ जाऊंगा।

समारोह में लोग बोले, नायक समाज भाजपा के साथ
नायक समाज के लोगों ने समारोह में आगामी चुनावों में भाजपा का साथ देने का भरोसा दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 9 मई 2016 को नायक समाज को अनुसूचित जाति श्रेणी में शामिल करके समाज के लोगों को आगे बढ़ने का मौका दिया है। निश्चित तौर पर यह भाजपा सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है, क्योंकि आजादी के 70 साल बाद उनकी मांग पूरी की गई है।
विज्ञापन


ये रहे उपस्थित
इस मौके पर विधायक डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, कर्णसिंह रानौलिया, महामंत्री सुजीत कुमार, नायक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलीप सिंह बेधड़क, प्रदेशाध्यक्ष हरभगवान सिंह, राष्ट्रीय समन्वयक जगदीश नरवाना, डीएनडी बोर्ड के सदस्य जयमल सिंह, रायसिंह, मा. जिलेसिंह व सुभाष सीसवाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें