फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया व अधिकारियों के सामने फजीहत न हो मंत्री जी ने रात को ही ली मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जन परिवाद समिति की बैठक में मीडिया और अधिकारियों के सामने पार्टी की फजीहत न हो, इस कारण सभी मंत्रियों को आदेश दिए गए हैं कि मीटिंग की पहली रात जिले में पहुंचें। रात के समय ही कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनकी समस्याएं सुनें। इस निर्देश के अनुसार जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने सोमवार शाम पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। इसमें अधिकारी भी मौजूद रहे।
जन परिवाद समिति के सदस्य कपूर सिंह बैनीवाल ने कहा - मंत्री जी! तीन साल से भाजपा की प्रदेश में सरकार है। आज तक मेरे घर में ही पानी नहीं पहुंच रहा, लोगों की समस्या हम कैसे दूर कराएंगे। भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक नरेंद्र शर्मा ने कहा कि मॉडल टाउन के लोगों सेक्टर 9-11 से सीधा रास्ता देने का मामला तीन साल से जन परिवाद में रहने के बाद अब तक रास्ता नहीं मिला। भाजपा मीडिया सह प्रभारी संदीप गंगवा ने कहा कि 100 घरों वाली ढाणी में भी अधिकारी पानी के कनेक्शन नहीं दे रहे। आर्य नगर मंडल अध्यक्ष नरेश सोनी ने कहा कि 100-100 गज के प्लॉट कटे होने के बाद भी लोगों को वहां कब्जा नहीं मिल पा रहा। जन स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों निर्देश दिए कि 15 दिन मे समाधान कर मुझे बताएं।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, जिला महामंत्री सुजीत कुमार, कर्ण सिंह रानोलिया, कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू, सुरेश धूपवाला, सुनील वर्मा, नरेश सोनी, प्रवीन जैन, जिला सचिव कृष्ण बिश्नोई मौजूद रहे
विज्ञापन


महामंत्री 21 को सीएम को सुनाएंगे नलवा की समस्याएं
नलवा हलके के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार 10 बजे महामंत्री सुजीत कुमार के सेक्टर-15 स्थित आवास पर बुलाई गई है। सुजीत कुमार अपने हलके की मांगों और समस्याओं की लिस्ट तैयार कर मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। सीएम 21 मार्च को चंडीगढ़ में हिसार जिले की सभी विधानसभा के प्रमुुख पदाधिकारियों से फीडबैक लेने के बाद समस्या सुनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें