अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
नगर निगम में सीएम एनाउंसमेंट के कार्यों से लेकर करीब 40 कार्यों में देरी हो रही है। टेक्निकल विंग ने टेंडर के वर्क ऑर्डर जारी करने के निर्धारित समय के बाद भी कई ठेकेदारों ने अभी तक काम शुरू नहीं किया है। अधिकारियों ने इसको लेकर 25 ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है।
टेक्निकल विंग के अधिकारियों का कहना है कि नोटिस जारी किए गए हैं। अब अगला नोटिस सात दिन के बाद दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर काम शुरू नहीं होता तो काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एसई रामजीलाल ने सोमवार को टेक्निकल विंग के अधिकारियों की मीटिंग ली। मीटिंग में एक्सईएन विवेक गिल, एमई प्रवीन कुमार, एमई अमित कौशिक, एमई संदीप कुमार व जेई मौजूद थे। सभी अधिकारियों से एसई ने सीएम एनाउंसमेंट संबंधित स्टेटस रिपोर्ट मांगी। अधिकारियों ने एसई के समक्ष जो काम स्टार्ट नहीं हुए उनकी भी रिपोर्ट पेश की। एसई ने तुरंत प्रभाव से सभी काम चालू करवाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह रिपोर्ट चंडीगढ़ के अधिकारियों ने मांगी है। निगम के अधिकारी मंगलवार को चंडीगढ़ जाएंगे।
-------------------
वर्जन......
सीएम एनाउंसमेंट सहित शहर के करीब 40 काम हैं जिनको चालू करने में कांट्रेक्टर देरी कर रहे हैं। करीब ऐसे 25 कांट्रेक्टर को नोटिस थमाया गया है। अगर इसके बाद भी वे काम चालू नहीं करते तो उन्हें ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विवेक गिल,एक्सईएन नगर निगम।
--------------------------
वर्जन.....
हमारे स्तर पर सीएम की घोषणा में कहीं देरी नहीं है। कुछ घोषणाओं पर मुख्यालय से फैसला होना है। देरी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
निखिल गजराज, डीसी, हिसार।
--------------------------------------
सीएम की सिर्फ 64 घोषणाएं हो पाई हैं पूरी
जिले में सीएम की कुल 387 घोषणाएं हैं। जिसमें केवल 64 ही पूरी हो सकी हैं। 154 पर काम चल रहा है। 11 को फिजिबल नहीं पाया गया। चार को सीएम कार्यालय भेजा गया है। 30 को अनुमति नहीं मिली। सीएम की घोषणाओं में करीब 116 पर अब तक काम शुरू नहीं हो सका। मुख्यमंत्री की ओर से विकास कार्यों के शुरू न होने पर अधिकारियों के साथ मीटिंग भी गई थी।
------------------------------
नारनौंद में सीएम की कुल 52 घोषणा
नलवा में सीएम की 61 घोषणा
बरवाला में सीएम की 31 घोषणा
हांसी में सीएम की 44 घोषणा
हिसार में सीएम की 19 घोषणाएं
- जिले में कुल 387 घोषणा
--------------------------------
29 दिसंबर 2014 की घोषणा
घोषणा स्टेटस
मल्टीलेवल पार्किंग तीन साल में जमीन नहीं मिली
डेयरी शिफ्टिंग तीन साल में जमीन नहीं मिली
इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल तीन हैंगर बनाने का काम शुरू
50 एकड़ में गो अभ्यारण्य 12.5 एकड़ में केवल दो शेड बने
सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट अब तक जमीन नहीं मिल सकी
बस अड़्डा साऊथ बाईपास से जोड़ना सड़क बनी पर कनेक्ट नहीं
-------------------------------
केवल 16 प्रतिशत घोषणा ही पूरी
जिले में सीएम की कुल 387 घोषणाओं में 112 पर अब तक काम शुरू नहीं हो सका। करीब 28 प्रतिशत घोषणाओं पर अधिकारी काम शुरू नहीं करा पा रहे। सीएम की कुल 16 प्रतिशत घोषणा ही पूरी हो सकी हैं। सीएम घोषणाओं को लेकर रिव्यू मीटिंग भी नहीं हो पा रही।
सीएम एनाउंसमेंट से लेकर शहर के 40 कार्यों में देरी, 25 ठेकेदारों को नोटिस
- सीएम की 112 घोषणाओं पर शुरू नहीं हो सका काम
- केवल 16 प्रतिशत घोषणा भी अब तक पूरी हो सकी
- 7 दिन बाद भी नहीं शुरू किया काम तो किया जाएगा ब्लैकलिस्ट