फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ साल तक मामी से करता रहा रेप, मौके पर पकड़ा तो की छितर परेड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सदर थाना एरिया के एक गांव में एक भांजे के मामी से रेप करने का मामला सामने आया है। भांजा पिछले डेढ़ साल से मामी को डरा-धमका कर रेप कर रहा था। गांव में पहुंचकर भांजे ने शुक्रवार देर शाम मामी को घर के बाहर से जबरन बाइक पर ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके पर ही पकड़ा गया। परिजनों ने उसकी जमकर छितरपरेड की और पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ रेप, जान से मारने की धमकी देने, पड़ोस की महिला के खिलाफ साजिश रचने के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति दूध बेचने का काम करता था। दूध की गाड़ी चलाने के लिए डेढ़ साल पहले उन्होंने रिश्तेदारी में लगने वाले भांजे सातरोड़ गांव निवासी अमित को रखा था। एक रात उसका पति और परिजन घर से बाहर गए हुए थे। अमित ने उसके साथ दुराचार किया। महिला ने पति और परिवार के लोगों को यह बात बताई। परिजनों ने बेइज्जती के डर से अमित को गाड़ी चलाने के काम से हटा दिया। इसके बाद अमित लगातार उसके पति का शहर आते-जाते पीछा करने लगा। डर के मारे पति का दूध बेचने का काम परिजनों ने छुड़वा दिया। युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला के फोन पर पीड़िता से बात करवाने का दबाव बनाया। जब भी वह घर से बाहर निकलती पड़ोस की महिला युवक से बात करने के लिए कहती। वारदात वाले दिन जब वह घर से बाहर कुछ ही दूरी पर हैंडपंप से पानी लेने गई तो महिला ने युवक को साजिश के तहत बुला रखा था। युवक उसे जबरन बाइक पर बैठाने लगा। शोर मचाने पर महिला के पति और जेठ ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। घर की महिलाओं ने अमित की जमकर छितरपरेड की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक और आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ रेप, मारपीट, छेड़छाड़ और महिला के खिलाफ साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -संतोष, एसआई सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें