फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर गाड़ी चलाने वालों को सीट बेल्ट पसंद नहीं, 16 घंटों में 844 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
ट्रैफिक पुलिस ने 16 घंटों में 2600 चालान कर रिकॉर्ड दर्ज किया है। हाईवे और शहर में नौ टीमों ने ये चालान किए हैं। इनमें सबसे अधिक चालान हाईवे पर बिना सीट बेल्ट वाले वाहन चालकों के काटे गए हैं। इसके बाद बिना हेलमेट वाले 804 वाहन चालकों के चालान सबसे अधिक हुए हैं। एक दिन में इतने ज्यादा चालान कर पुलिस ने रिकॉर्ड बनाया है। पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर सुबह सात से देर रात 11 बजे तक यह कार्रवाई कर रही थी।
इन वाहन चालकों के किए चालान
ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान में छह टीमें हाईवे पर लगाई गई थीं। इसके अलावा तीन टीमें शहर के अलग अलग 14 प्वाइंटों पर खड़ी की गई थीं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन्न करने वाले किसी वाहन चालक को नहीं बख्शा गया। सभी टीमों ने धड़ाधड़ चालान काटे। इनमें बिना सीट बेल्ट वाले चालान 844, ब्लैक फिल्म के तीन, प्रेशर हॉर्न के 39, ओवर स्पीड के 25, ट्रिपिल राइडिंग के 136, क्षमता से अधिक सवारियां ढोने वालों के 85, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 74, बिना हेलमेट के 806, गलत साइड में ड्राइविंग करने वाले 103, मोबाइल फोन करते हुए छह, स्कूल बसों के आठ, बिना नेशनल परमिट के 23 और इसके अलावा दूसरे यातायात नियम उल्लंघन करने के मामले 328 वाहनों के चालान किए गए। ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि इनमें से ऑन दा स्पॉट यानी मौके पर ही 1607 चालान ई-चलानिंग मशीन से भरवाए गए। इससे 2 लाख 35 हजार 700 रुपये जुर्माने के रूप में जमा हुए।
विज्ञापन


नियमों का पालन करना चाहिए। हमारी ओर से एक विशेष अभियान चलाया गया था। इसमें करीब नौ टीमों ने अलग-अलग एरिया में वाहनों की जांच की। इसमें करीब 2600 लोगों को मानकों का उल्लंघन करते पाए जाने पर चालान किए गए।
विज्ञापन

-प्रह्लाद सिंह, एसएचओ, ट्रैफिक पुलिस हिसार

पांच महीने में 38891 वाहनों के चालान
पिछले पांच महीने में 38891 वाहनों के चालान किए हैं। इनमें सबसे अधिक बिना हेलमेट के 13792 चालान किए गए। बिना सीट बेल्ट के 5871 चालान किए। ट्रिपल ड्राइविंग के 3525, गलत दिशा में वाहन चलाने के 2874 चालान काटे गए थे। ओवर स्पीड के 1055 चालान हुए। अंडर एज के 989 चालान हुए। क्षमता से अधिक सवारी मिलने पर 840 चालान किए। मोबाइल का उपयोग करते हुए गाड़ी चलाने पर 148 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें