फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी समाज के सम्मेलन में सांसद राजकुमार को न्योता तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सैनी समाज के मिलन समारोह से हिसार में आए सांसद राजकुमार सैनी दूर रहे। उनके पास हरियाणा सैनी सभा की तरफ से न्योता ही नहीं था। अग्रसेन भवन में रविवार को आयोजित द्वितीय सैनी समाज का मिलन और सम्मान समारोह में राजस्थान, यूपी, पंजाब, हरियाणा से समाज के प्रतिष्ठित लोग आए हुए थे। शहर से केवल 10 किलोमीटर दूर मंगाली में लोकतंत्र सुरक्षा मंच के कार्यक्रम में आए राजकुमार सैनी मिलन समारोह से दूर रहे। वे शहर में ब्लू बर्ड में भी काफी देर तक रुके, लेकिन सम्मेलन में नहीं गए। उन्होंने कहा है कि यह सम्मेलन नहीं था, बल्कि यह लोकतंत्र सुरक्षा मंच के कार्यक्रम को डिस्टर्ब करने की प्लानिंग थी। उधर, सभा के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि उनकी जानकारी में नहीं था कि सांसद मंगाली में आएंगे। बाद में पता चला, फिर सभा के कार्यक्रम में फेरबदल करना संभव नहीं था।

युवाओं से प्रदेशाध्यक्ष बोले, आरक्षण मामले से रहें दूर
सैनी सभा के प्रदेशाध्यक्ष ने सम्मेलन में युवाओं को कहा कि वे आरक्षण मामले से दूर रहें। प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट मुकेश सैनी ने खुद मंच से कहा कि युवा आरक्षण को छोड़कर वे अपनी पढ़ाई और लक्ष्य पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें जानकारी नहीं थी कि सांसद राजकुमार सैनी मंगाली में आएंगे। हमारा कार्यक्रम पहले ही निर्धारित हो चुका था। बाद में मुख्य अतिथियों का फेरबदल करना ठीक नहीं रहता।
- एडवोकेट मुकेश सैनी, प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा सैनी सभा

मेरे पास सैनी सम्मेलन का कोई न्योता तक नहीं था। वैसे ये सम्मेलन नहीं लोकतंत्र सुरक्षा मंच के कार्यक्रम को डिस्टर्ब करने की प्लानिंग थी।
- राजकुमार सैनी, सांसद कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें