फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 14 कांग्रेस नेताओं ने किया जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन

Fri, 13 Jun 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी संगठन सृजन अभियान के तहत हांसी विधानसभा क्षेत्र में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पर्यवेक्षकों के समक्ष हांसी से 14 कांग्रेस नेताओं ने जिलाध्यक्ष के पद के लिए आवेदन किया। पर्यवेक्षकों ने सभी कार्यकर्ताओं से एक-एक करके बातचीत भी की। साथ ही कहा कि आगामी 30 दिनों के भीतर हांसी जिला कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही काली देवी रोड पर स्थित सोनी धर्मशाला में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से एआईसीसी ऑब्जर्वर और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र जांगिड़, हिसार जिले के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व विधायक अमित सिहाग, जयपाल सिंह लाली, पंकज चौहान मौजूद थे। जगदीश चंद्र जांगिड़ ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि जमीनी स्तर पर पार्टी के आधार को भी विस्तृत करेगा। इस दौरान मुख्य रूप से राहुल मक्कड़, तेलूराम जांगड़ा, योगेंद्र योगी, मनोज राठी व अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें