नारनौंद। नारनौंद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र 4 व 5 में ड्यूटी दे रहे सुपरवाइजर जयभगवान कश्यप व महेश कुमार को एसडीएम फ्लाइंग ने ड्यूटी में कोताही बरतने पर कार्यवाही करते हुए उन्हें तुरंत प्रभाव से रिलीव कर दिया। शुक्रवार को 10वीं कक्षा की परीक्षा के दौरान गावं राखी शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गांव के सरपंच ने ग्रामीणों की मदद से नकल डालने आए लोगों परीक्षा केंद्र के नजदीक भी नहीं आने दिया। इस कारण परीक्षा बिल्कुल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान नारनौंद ब्लॉक में पांच नकलचियों पर यूएमसी बनी।