निधन पर जताया शोक
हिसार। मॉडल टाउन स्थित श्री आद्यशक्ति पीठ मां संतोषी आश्रम की प्रबंधक कमेटी ने नगर निगम की मेयर शकुंतला राजलीवाला की सास रामेती देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। कमेटी प्रधान एनसी अग्रवाल ने कहा कि स्व. रामेती देवी द्वारा मां संतोषी आश्रम में दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान राजमल काजल, गोविंद जिंदल, लोकनाथ सिंगल, रमेश चुघ, राजेंद्र नांगरू, कल्याण सागर सरदाना, अनिल महता, रामकिशन मित्तल, मुकेश गर्ग, सुभाष बंसल, अशोक बंसल, रामजीलाल लांबा व अनिल मित्तल आदि ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।