फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद कदम चलते ही सूख रहे हलक , पारा आठवें दिन भी 45 से ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
लगातार आठवें दिन बुधवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार आधी रात तेज हवाएं चलने और मामूली बूंदाबांदी लोगों को राहत नहीं दिला सकी।
पिछले आठ दिन से सूर्यदेव ने अपने आक्रामक तेवर दिखा रहे हैं। जिस कारण लू चल रही है। लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही। 22 मई से तापमान में लगातार उछाल है। 29 मई इस साल का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान ने 46.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार की आधी रात को मौसम में बदलाव आया था। इसमें तेज हवाएं चलने के बाद मामूली बूंदाबांदी हुई थी। रात को इस का कुछ असर रहा। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को मध्यम स्तर की हवाएं चलेंगी। मौसम आमतौर पर खुश्क और गर्म रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 31 मई को आसमान में बादल छा सकते हैं। एक मई को आंशिक बादल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारीख तापमान
22. 45.5
23. 45.1
24. 45.6
25. 45.4
26. 45.7
27. 45.3
28. 45.5
29--46.6
30 --45.3

दोपहर को सूखे हलक
भीषण गर्मी के चलते दोपहर को लोगों के हलक सूख गए। लड़कियां खुद को सिर पर दुपट्टा ओढ़कर गर्मी से बचाने का प्रयास करती दिखी। चार नंबर गेट के पास किसान सेवा केंद्र के बाहर रखे गए मटकों से छात्राओं ने अपनी प्यास बुझाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें