फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण की घटना के बाद प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए राइडर - पीसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जिले में 17 अलग-अलग स्थानों पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं लगी हैं। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा को लेकर पहले भी कई सवाल उठ चुके हैं। छह अप्रैल को गांव रामायण में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने के बाद प्रशासन ने प्रतिमा के लिए पुलिस बल तैनात किया है।
जिले में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम नहीं हैं। 6 अप्रैल को असामाजिक तत्वों ने गांव रामायण में आंबेडकर भवन में स्थापित डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया। इसके बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में फूल मार्केट, आंबेडकर कॉलोनी और लघु सचिवालय परिसर में प्रतिमा हैं। इसके अलावा हांसी, उकलाना, बरवाला, नारनौंद, आदमपुर के अलावा गांवों में भी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाएं लगी हैं। इससे पहले गांव गढ़ी में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था। गांव थुराना में भी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान करने को लेकर विवाद हो चुका है। डॉ. आंबेडकर की अधिकतर प्रतिमा के पास सीसीटीवी नहीं है। अगर सीसीटीवी हो तो असामाजिक तत्वों की फुटेज मिलने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
हिसार के तमाम थाना और चौकी प्रभारियों को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा की सख्त हिदायत दी गई है। पीसीआर और राइडर पर तैनात कर्मचारी प्रतिमाओं पर विशेष निगरानी बनाए हुए हैं ताकि समाज में सौहार्द एवं भाईचारा बना रहे।
-चंद्रभान शर्मा, पीआरओ, जिला पुलिस हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें