फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल पर ठहरने वालों को मिल रहा गीता का ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर के प्रमुख चौक पर गीता के श्लोक प्रसारित किए जा रहे हैं। फव्वारा चौक पर ट्रैफिक सिग्नल पर ठहरने वाले वाहन चालकों के कान में गीता का ज्ञान पहुंच रहा है। गीता महोत्सव के लिए छह कमेटियों का गठन किया गया है।
गीता जयंती महोत्सव 28 नवंबर से शुरू होगा। तीन दिवसीय यह महोत्सव राजकीय महाविद्यालय के ग्राउंड में आयोजित होगा। महोत्सव के लिए स्कूलों में श्लोक प्रतियोगिता, निबंध लेखन का आयोजन कराया जा चुका है। शहर के सबसे प्रमुख फव्वारा चौक पर लाउड स्पीकर के जरिये गीता के श्लोक प्रसारित किए जा रहे हैं। यहां ट्रैफिक सिग्नल पर ठहरने वाले यात्रियों को यह श्लोक सुनाई देते हैं। अतिरिक्त उपायुक्त एएस मान ने कहा कि गीता महोत्सव के लिए निमंत्रण पत्र वितरण, टेंट, लाइट, साउंड, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, जलपान, स्टेज व झांकियों की सजावट, पुष्प सज्जा, बुके, प्रदर्शनी, स्टॉल, स्मृति चिह्न और पुरस्कार वितरण आदि के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त ने महोत्सव के लिए गठित की गई सभी कमेटियों के अध्यक्षों व सदस्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अपेक्षित प्रबंध समय रहते पूरे कर लें । किसी भी कार्य में लापरवाही न की जाए। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव समारोह पूरी भव्यता व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें जिला वासियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

निमंत्रण पत्र की छपाई, वितरण का कार्य जिला राजस्व अधिकारी राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। इसमें डीआईपीआरओ पारूलता और नाजर रोहित कुमार सदस्य होंगे। टेंट, लाइट, साउंड, वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कार्यों के लिए एसडीएम परमजीत सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। इसमें डीडीपीओ अशवीर नैन और नायब तहसीलदार हरकेश गुप्ता सदस्य हैं। जलपान व्यवस्था के लिए डीएफएससी सुभाष सिहाग की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। इसमें सीएमओ डॉ. दयानंद और एएफएसओ राजकुमार सैनी शामिल हैं।
विज्ञापन

स्टेज और झांकियों की सजावट, पुष्प सज्जा, बुके आदि की व्यवस्था करने के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास यादव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम रमन को शामिल किया गया है। स्मृति चिह्न, शाल और पुरस्कार वितरण आदि कार्यों के लिए डीटीसी सतबीर सिवाच की अध्यक्षता में गठित कमेटी कार्य करेगी। इसमें जिला कल्याण अधिकारी सीमा रानी और अधीक्षक खैराती लाल भी शामिल होंगे। प्रदर्शनी और स्टॉल आदि कार्यों के लिए विभिन्न विभागों से तालमेल आदि का कार्य जिला सांख्यिकीय अधिकारी राजकुमार नरवाल की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। इसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. डीएस सैनी और जिला उद्योग केंद्र के अधीक्षक कृष्ण कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें