फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर का मॉनीटिरिंग से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हाउसिंग बोर्ड ग्रीन बेल्ट मामले को लेकर कांट्रेक्टर एसोसिएशन मेयर शकुंतला राजलीवाला से मिली। एसोसिएशन के प्रधान हरज्ञान ख्यालिया के नेतृत्व में मिली एसोसिएशन ने सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक कांट्रेक्टर के अटके हुए बिलों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मैडम आपने मॉनीटिरिंग पर हस्ताक्षर नहीं किए, जिसके कारण कांट्रेक्टर के लाखों के बिल अटके हुए हैं। मेयर ने कहा कौन सी पेमेंट की बात कर रहे हैं। कांट्रेक्टर ने कहा हाउसिंग बोर्ड ग्रीन बेल्ट की। इस पर मेयर ने कहा कि अब आप ने ही कहा है कि ग्रीन बेल्ट, लेकिन उसमें हरियाली कहां है, मुझे ये तो दिखा दो। निगम ने उसे पार्क का नाम दिया है। पार्क बनकर तैयार हुआ बताया गया जा रहा है पर उस पार्क में है तो कुछ भी नहीं। मैं कैसे मान लूं कि वह पार्क बन गया। इस पर उन्होंने मॉनीटिरिंग पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिए।
विज्ञापन

जब हरियाली दिखा दोंगे, एक मिनट नहीं लगाऊंगी
कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने जब मेयर के सामने प्रार्थना की तो मेयर ने कहा कोई फायदा नहीं। ये तो आपको भी पता है कि जब निगम ने कोई टेंडर लगाया और टेंडर में उस वर्क का नाम दे दिया गया। उसके नाम के अनुसार वह कोई चीज अथवा प्रोजेक्ट बना ही नहीं तो उसकी पेमेंट कैसी। पार्क के नाम से एकदम हरियाली दिखती है। वहां हरियाली दिखा तो मॉनीटरिंग पर हस्ताक्षर करते हुए एक मिनट नहीं लगाऊंगी।
विज्ञापन


ग्रीन बेल्ट की फाइल पर हस्ताक्षर के लिए मेयर से मिले कांट्रेक्टर
बोले- कर दो ग्रीन बेल्ट की फाइल पर हस्ताक्षर, मेयर बोलीं हरियाली तो दिखा दो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें