फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी चरण में 470 पदों के लिए 1293 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

Fri, 22 Jan 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे आखिरी चरण में 470 पदों के लिए 1293 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। उकलाना, अग्रोहा तथा आदमपुर ब्लॉक के लिए रविवार को मतदान के जरिए प्रत्याशियों की हार जीत का निर्णय होगा। इसमें पंच सरपंच के 1058 प्रत्याशियों का रिजल्ट उसी दिन घोषित हो जाएगा।
विज्ञापन


ब्लॉक समिति के 59 वार्डों के लिए 235 प्रत्याशी हैं। सरपंचों के 63 पदों के लिए 327 प्रत्याशी व पंच के 448 पदों के लिए 731 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा जिला परिषद के प्रत्याशी अलग हैं।

ब्लॉक समिति व जिला परिषद के सदस्यों का चुनाव 24 को हो जाने के बाद रिजल्ट के लिए इंतजार करना होगा। इनका रिजल्ट 28 जनवरी को मतगणना के बाद घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


यह है तीनों खंडों की स्थिति
आदमपुर खंड में पंचायत समिति के 24 वार्ड में से एक वार्ड सदस्य का सर्वसम्मति से चयन किया गया। 23 पदों के लिए 69 पुरुष व 33 महिला सहित 102 सदस्य चुनाव मैदान में हैं।

अग्रोहा खंड के 20 पदों के लिए 41 पुरुष तथा 33 महिला सहित 74 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उकलाना खंड के 18 वार्डों में से दो वार्डों में चुनाव सर्वसम्मति से हुआ।

16 वार्डों के लिए 39 पुरुष व 20 महिलाएं सहित 59 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आदमपुर खंड की 28 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के लिए 136 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

अग्रोहा खंड के 22 ग्राम पंचायतों में से एक सरपंच पद का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ, बाकी 21 ग्राम पंचायतों के लिए 94 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

उकलाना में 18 ग्राम पंचायतों में से 4 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। 14 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के लिए 97 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

आदमपुर खंड की ग्राम पंचायतों के 358 वार्डों में पंच पदों में से 195 पंचों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। 163 पंच पदों के लिए 346 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


अग्रोहा खंड की पंचायतों के 302 वार्डों में से 181 वार्डों में पंच चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। 121 पदों के लिए 258 प्रत्याशी मैदान में हैं।

उकलाना खंड के 253 वार्डों में 189 पंचों का चुनाव निर्विरोध कर लिया गया। 64 पदों के लिए 127 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें