फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार की बोरवेल घटना को जोड़...

विज्ञापन
विज्ञापन
-- शाम 5:20 बोरवेल में मासूम बच्चा नदीम गिरा।
विज्ञापन

-- शाम 5:30 पर साथ काम कर रहे ट्रैक्टर चालक व परिजन मौके पर पहुंचे।
-- शाम 5:50 पर बालसमंद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
-- शाम 5:55 पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची।
-- शाम 6:15 पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बोरवेल में ऑक्सीजन की पाइप छोड़ी।
-- शाम 7:00 बजे हिसार से आर्मी की टीम पहुंची।
-- शाम 7:15 पर डीसी अशोक मीणा व एसपी शिवचरण मौके पर पहुंचे।
-- रात 8:41 बजे पहली जेसीबी से खुदाई शुरू की गई।
-- रात 8:55 बजे दूसरी जेसीबी से खुदाई शुरू की।
-- रात 9:08 बजे वेब कैमरे से बच्चे की तस्वीर देखी गई, जिसमें उसकी गर्दन हिलती हुई दिखी।
-- रात 9:15 बजे तीसरी जेसीबी लगाई गई।
-- रात 9:27 बजे चौथी जेसीबी से खुदाई शुरू की गई।
-- रात 9:35 बजे पांचवीं जेसीबी को खुदाई के काम में लगाया गया।
-- रात 10:20 बजे 15 फुट तक बोरवेल खोद लिया गया।

ढाणी के पास में ही बेर का पेड़ है। उसके पास ही बोरवेल खोदा गया था। नदीम की मां व अन्य बच्चे बेर खाने चले गए। साथ ही अंगुली पकड़कर नदीम भी चला आया। इसी बीच वह बोरवेल में गिर गया। फोन पर मुझे जानकारी मिली तो मैं तुरंत ढाणी आया।
विज्ञापन

आजम खान, मासूम नदीम के पिता।

बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। आर्मी की भी मदद ली गई है। आर्मी ने पूरा प्लान बनाकर जेसीबी से खुदाई शुरू करवा दी। बच्चे को सुरक्षित बोरवेल से बाहर निकालना ही हमारे लिए प्राथमिकता है। उसके बाद जांच होगी कि घटनाक्रम कैसे हुआ।
विज्ञापन

- अशोक कुमार मीणा, उपायुक्त, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें