फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी कप प्लेट तो कभी चप्पल लेकर आने वाले भविष्य में क्या-क्या लाएंगे: अभय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कभी कप प्लेट तो कभी चप्पल लेकर आने वाले भविष्य में क्या-क्या लाएंगे : अभय चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उकलाना (हिसार)। हरियाणा एससी ब्रिगेड के संयोजक बीरबल लांबा के आवास पर रविवार को नेता प्रतिपक्ष एवं इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला पहुंचे। यहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बीरबल लांबा ने स्वागत किया और पार्टी में शामिल हुए। बीरबल लांबा ने कहा कि इनेलो ही चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलने वाली है।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता द्वारा मान्यता प्राप्त एकमात्र इनेलो ही क्षेत्रीय दल है। जहां राष्ट्रीय पार्टियों में तीन-चार दल हैं, वही इनेलो अपना एक विशेष स्थान रखती है और हरियाणा का एकमात्र क्षेत्रीय दल है। उन्होंने कहा कि कभी कप प्लेट तो कभी चप्पल लेकर आते हैं, न जाने आने वाले समय में क्या-क्या लेकर आएंगे, जिन्होंने गद्दारी की है, उनको जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर इनेलो स्वयं चुनाव लड़ेगी और चश्मे के चुनाव चिह्न पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। जब गठबंधन होगा तो सब को पता चल जाएगा। इस मौके पर बरवाला से विधायक वेद नारंग, युवा प्रदेशाध्यक्ष जस्सी पेटवाड़, जिला अध्यक्ष सतबीर सिसाय, सुरेंद्र लांबा, कलीराम खेदड़, जिला युवा अध्यक्ष मनजीत नंबरदार खैरी, नरेंद्र घणघस, जोगिंदर लांबा, सतीश फौजी, सुभाष चावला, राकेश चावला, कैलाश, सुरेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें