फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव, विपक्षी पार्षद एकजुट, बैठक में पहुंचते ही खोलेंगे पते

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव मंगलवार को होगा। चुनाव के लिए सुबह 11 बजे बैठक बुलाई गई है। हालांकि चुनाव होने या स्थगित होने को लेकर संशय बना हुआ है। मगर विपक्षी पार्षदों की एकजुटता पूरी तरह बरकरार है। दोनों ही पदों पर भाजपा को पटखनी देने के लिए 11 पार्षद एकजुट हो चुके हैं। इन पार्षदों ने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के दावेदार भी तय कर लिए हैं। इन दावेदारों का खुलासा बैठक शुरू होने से पांच मिनट पहले किया जाएगा।
भाजपा खेमे से देर रात तक नहीं आई कोई सूचना
विशेष बात यह है कि जहां विपक्षी पार्षद एकजुट हो चुके हैं, वहीं भाजपा खेमे की ओर से देर रात तक भी कोई सूचना नहीं आई। भाजपा पार्षदों को भी दावेदारों की जानकारी नहीं दी गई। मेयर गौतम सरदाना का भी कहना है कि सुबह बैठक से पहले ही पार्टी की ओर से दावेदारों के नाम दिए जा सकते हैं। उसी पर समर्थित पार्षद मुहर लगाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

दावा : भाजपा को दो निर्दलीय पार्षदों का मिला समर्थन
भाजपा के पास 20 में से फिलहाल 7 पार्षद अपने खुद के हैं। इसके अलावा दो निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन भाजपा को मिलने का दावा किया गया है। वार्ड नंबर 7 के पार्षद मनोहर लाल वर्मा और वार्ड नंबर 9 के पार्षद जयप्रकाश ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। इस तरह अब तक भाजपा ने 9 का आंकड़ा जुटा लिया है। अगर 20 पार्षद बैठक में मौजूद रहते हैं तो प्रत्येक पद पर जीत के लिए 11 पार्षदों का समर्थन चाहिए।

बगावती पार्षद ही लगाएंगे नैया पार
हालांकि पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से अपने पार्षदों को सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर बनाने का दावा किया जा रहा है। मगर खास बात यह है कि बगावती पार्षद ही असल में नैया पार लगाएंगे। 11 पार्षदों का बहुमत जुटा चुके विपक्षी पार्षदों में से अगर किसी ने बगावत की तो भाजपा की राह आसान हो जाएगी। वहीं अगर भाजपा पार्षदों में से भी किसी ने बगावत की तो विपक्षी पार्षदों के लिए दोनों पदों पर जीत स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन


बोले- भाजपा को नहीं जीतने देंगे
वार्ड नंबर 1 के पार्षद अनिल जैन, वार्ड नंबर 3 के पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान, वार्ड नंबर 13 के पार्षद प्रतिनिधि उदयवीर मिंटू, वार्ड नंबर 16 के पार्षद विनोद ढांडा, वार्ड नंबर 20 के पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा का कहना है कि पूरा विपक्ष एकजुट है। दोनों पदों पर भाजपा को नहीं जीतने देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें