फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 फरवरी को जीजेयू में श्रीश्री रविशंकर करेंगे ड्रग फ्री इंडिया अभियान की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर 19 फरवरी को हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से ड्रग फ्री इंडिया अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान यूनिवर्सिटी की ओर से श्रीश्री को डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में कॉमेडियन कपिल शर्मा, पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग सहित कई सेलिब्रिटीज शामिल होंगी। इनके अलावा राजनीतिक क्षेत्र से भी कई दिग्गज पहुंचेंगे। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

25 हजार युवाओं के शामिल होने की संभावना
संस्था से जुड़े पदाधिकारियों की मानें तो इस कार्यक्रम में देश भर से आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े करीब 25 हजार युवा भागीदार बनेंगे। इन युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद बड़े स्तर पर इस अभियान को देश के अन्य हिस्सों में जिला व शाखा स्तर पर चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नशे से दूर रखा जा सके।
कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में लाइव चलेगा कार्यक्रम
इस कार्यक्रम का देशभर की यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में लाइव प्रसारण किया जाएगा, ताकि नशे के खिलाफ हिसार से उठने वाली आवाज देश के प्रत्येक कोने में पहुंच सके। जीजेयू प्रशासन से लेकर संस्था के पदाधिकारियों की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई है। यह पहला मौका होगा, जब हिसार में इतने बड़े स्तर पर किसी अभियान की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


19 फरवरी का कार्यक्रम तय हो गया है। इस दिन जीजेयू प्रशासन आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर को डॉक्टरेट की मानद उपाधि देगा। वहीं श्रीश्री रविशंकर इसी कार्यक्रम से देशभर में ड्रग फ्री इंडिया अभियान की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन

- डॉ. अनिल पुंडीर, रजिस्ट्रार, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें