फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 99 केंद्रों पर आज व कल होगी ग्रुप-डी के पदों की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
99 केंद्रों पर आज व कल होगी ग्रुप-डी के पदों की परीक्षा
विज्ञापन

हिसार। विभिन्न विभागों में ग्रुप-डी के पदों के लिए शनिवार व रविवार को जिले के 99 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा होगी। परीक्षाओं के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश अशोक कुमार मीणा ने पूरे जिले में 24 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं जबकि 8 अन्य मैजिस्ट्रेट आरक्षित रखे गए हैं। यह परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र सायं 3 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा। 17 और 18 नवंबर को भी इन केंद्रों पर परीक्षा होगी।
जिलाधीश अशोक कुमार मीणा ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाने के लिए हिसार, हांसी व बरवाला उपमंडलों में वहां के एसडीएम ओवर ऑल इंचार्ज होंगे। जहाजपुल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व पीजीएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के लिए कृषि उपनिदेशक विनोद फोगाट, न्यू लाहोरिया पब्लिक स्कूल, जीएनजेएन गोयंका कन्या उच्च विद्यालय, कैप्टन आरसी स्कूल व टिब्बा दानाशेर स्थित नवभारत स्कूल में बने परीक्षा केंद्रों पर एक्सईएन विशाल, राजकीय कन्या विद्यालय, एफसी कन्या स्कूल व एफसी महिला कॉलेज के परीक्षा केंद्रों पर एक्सईएन भीम सेन, सीएवी स्कूल, केएल आर्य डीएवी पब्लिक स्कूल व श्री देवी भवन स्कूल के परीक्षा केंद्रों पर एक्सईएन कुलबीर सिंह को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार एक्सईएन केके गिल को अर्बन एस्टेट स्थित विश्वास स्कूल व न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल में, एक्सईएन जसवंत सिंह को सूर्य नगर स्थित होली चाइल्ड स्कूल, विद्या ज्योति स्कूल, सेंट कबीर स्कूल व मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में, बीडीपीओ संजय टाक को पटेल नगर राजकीय विद्यालय, कन्या उच्च विद्यालय, जवाहर नगर के गुरु जंभेश्वर विद्यालय, सेक्टर-15 स्थित ब्लूमिंग डेल्स स्कूल व सेंट सोफिया स्कूल में, एक्सईएन जीतराम को जिंदल मॉडर्न स्कूल, ऋषिकुल विद्या मंदिर, जागृति स्कूल व गुरु नानक स्कूल में, एक्सईएन दलबीर सिंह को कैमरी रोड स्थित दिग्विजय स्कूल, आर्यन स्कूल व मॉडर्न डिफेंस स्कूल में, एक्सईएन पवन कुमार को गंगवा रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कॉस्मोस पब्लिक स्कूल, सेंट निश्चल स्कूल व मिलेनियम पब्लिक स्कूल में, एक्सईएन आनंद कुमार को आजाद नगर स्थित सर्वोदय स्कूल, विद्या भारती स्कूल, लीडिंग स्कूल, भारती विद्या मंदिर व जेपी स्कूल में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


सीआर कॉलेज में बीडीपीओ रमेश होंगे ड्यूटी मैजिस्ट्रेट
वहीं बीडीपीओ रमेश कुमार को राजगढ़ रोड स्थित सीआर कॉलेज ऑफ एजूकेशन, सीआर पब्लिक स्कूल, सीआर लॉ कॉलेज में, बीडीपीओ खजान चंद को डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. डीएस सिंधू को कैमरी रोड स्थित केएल आर्य डीएवी स्कूल, सेक्टर 16-17 स्थित स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल, इंडस स्कूल व स्मॉल वंडर स्कूल में, एक्सईएन डीएस ढिल्लों व कॉ-ऑपरेटिव सोसायटीज के डायरेक्टर यशपाल दहिया को ओम इंस्टीट्यूट में, डीएचओ सुरेंद्र सिंह को सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल व दर्शन अकेडमी में, बीडीपीओ जयपाल तंवर को ठाकुर दास भार्गव स्कूल, सीआरएम जाट कॉलेज व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तथा बीडीपीओ संदीप कुमार को हकृवि स्थित कैंपस स्कूल, राजकीय उच्च विद्यालय व जाट स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार एचके गुप्ता होंगे सेंट मेरी में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट
उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार हरकेश गुप्ता को सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल, सेंट मैरी स्कूल व होली एंजल स्कूल में, तहसीलदार विनय चौधरी को सेक्टर-14 स्थित आईडी डीएवी स्कूल, श्रीराम आइडियल स्कूल व श्रीकृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल में, नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह को महाराजा अग्रसेन स्कूल, जेएन आर्य कन्या विद्यालय व प्रेजिडियम स्कूल में, तहसीलदार प्रकाश चंद्र को मय्यड़ स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में तथा एक्सईएन मनोज ओला को सब्जी मंडी स्थित सैनी स्कूल, एचआर हिंदू हाई स्कूल तथा ढाणी बड़वाली स्थित शिवालिक स्कूल में बनाए परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें