फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर ले में डेंगू ने तीहरा शतक लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के मरीजों की संख्या 302 पर पहुंची
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
स्वर्ण जयंती समारोह को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की डेंगू को लेकर सांसें फूली हुई हैं। क्योंकि जिले में डेंगू का डंक तेजी से बढ़ रहा है। महाबीर स्टेडियम के आसपास लगातार फॉगिंग कराई जा रही है। एक सप्ताह में डेंगू के 100 मरीज सामने आ चुके हैं। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 302 जा पहुंची है। हैरानी की बात यह है कि इनमें से 210 रोगी शहर के हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जागरूकता अभियान और शहर में फॉगिंग कराने का कार्य जारी है।
जिला मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक डेंगू के 302 रोगी सामने आए हैं। इनमें से 210 रोगी शहर के हैं। बाकी रोगी ग्रामीण एरिया के हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अप्रैल से डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया को लेकर जागरूकता अभियान चलाया हुआ है। उसके बावजूद घरों से डेंगू के लार्वा मिल रहे हैं। शहर में डेंगू बुखार तेजी से फैल रहा है। शहर के मिलगेट एरिया, आजाद नगर, ऋषि नगर, मॉडल टाउन एरिया, सेक्टर 9-11, सूर्यनगर, शिव कॉलोनी से डेंगू बुखार के मरीज अधिक सामने आए हैं। शहर में डेंगू बुखार के 210 रोगी सामने आए हैं। उकलाना में 9, बरवाला में 25, सीसवाल में 10, आर्यनगर में 6, मंगाली में 14, सीएचसी सिसाय में 7, सोरखी में 19, नारनौंद से दो रोगी सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

................................
ऐसे कर सकते हैं बचाव
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जया गोयल का कहना है कि शहर में फोगिंग कराई जा रही है। कई टीमें बनाई हुई हैं। टीम सदस्य घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के बारे में जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू और मलेरिया से बचने का उपाय यही है कि अपने घर और आस-पास के एरिया में पानी एकत्रित न होने देें। कूलर आदि को साफ रखें। इसके अलावा पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें