फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टीमेटम -- आरडब्ल्यूए भाग दो-----

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
ऑल हरियाणा सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सतपाल ठाकुर और संरक्षक यशवीर मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार तुगलकी फरमान जनता पर थोप रही है। सेक्टर वासियों के पानी के बिल वापस कम करने, लावारिस पशु, सड़कों की समस्या का निदान नहीं किया तो भाजपा को वोट देने से परहेज करेंगे।
विज्ञापन

ऑल हरियाणा सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की आठ अक्तूबर को होने वाली बैठक को लेकर ऑल सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी सेक्टरों में जाकर समस्याओं की जानकारी ली। सेक्टर वासियों को आठ अक्तूबर की बैठक में भाग लेने के लिए न्यौता दिया। सतपाल ठाकुर और यशवीर मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सेक्टर वासियों के साथ दोगली नीति अपनाई है। सेक्टरों को नगर निगम के हवाले कर दिया गया। पानी के बिलों में अंधाधुंध बढ़ोतरी, इन्हांसमेंट के नाम पर सरकार की खुली लूट, बिजली के दामों में अत्यधिक बढ़ोतरी, सेक्टरों में बंदरों, लावारिस पशुओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। सेक्टरों में असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। इन सभी परेशानियों से जूझ रहे सेक्टर वासी आठ अक्तूबर को होने वाली बैठक में इसको लेकर विचार-विमर्श कर आंदोलन की रणनीति तय करेंगे। सीएम को सेक्टरों की समस्याओं से अवगत करवाएंगे। जब से भाजपा सरकार प्रदेश में सत्ता में आई है, तब से आज तक लगातार कोई न कोई तुगलकी फरमान सेक्टर वासियों पर थोपती आ रही है। सेक्टरों की समस्याओं का जल्द ही समाधान नहीं किया तो आगामी चुनाव में सेक्टर वासी भाजपा को वोट देने से परहेज करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें