फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा अधिकारियों की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार
ओल्ड कोर्ट कांप्लेक्स एरिया से हुडा अधिकारियों ने वीरवार को झुग्गी झोपड़ियां हटवाईं। प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में करीब 40 झुग्गी वालों को वहां से हटा दिया। पूरा दिन कार्रवाई चलती रही। झोपड़ी वालों ने वहां से जाने से मना कर दिया। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। स्टाफ के अधिकारियों ने मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली मंगवाई और कुछ झुग्गी वालों का सामान ऋषि नगर एरिया में पहुंचा दिया। महिलाओं ने विरोध भी किया कि वे अब कहां जाएं। प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें छत मुहैया करवाए, लेकिन उन्हें छत नहीं तो खुले आसमान के नीचे भी नहीं रहने दिया जा रहा। कई लोग तो वहां बैठे रहे बाद में टीम ने उन्हें जबरदस्ती वहां से हटाया।
कर रहे थे बिजली चोरी, चल रहे थे फर्राटे और रंगीन टीवी
हुडा अधिकारियों ने बताया कि कब्जाधारियों के पास बसें रंगीन टीवी, डिश टीवी, फर्राटे तक थे। वे झुग्गियों में बिजली के उपकरण कुंडी कनेक्शन से चला रहे थे।
विज्ञापन

सभी सेक्टरों से हटेंगी झुग्गियां चलेगा अभियान
हुडा अधिकारियों ने बताया कि अब सभी सेक्टरों से झुग्गियां हटेंगी। इसको लेकर टीम तैयार है। ओल्ड कोर्ट कांपलेक्स एरिया से भी कब्जा पहले ही हट जाना था, लेकिन राम रहीम के मामले को लेकर पुलिस सहायता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

ईओ को किया ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
प्रशासन ने ईओ सुमित कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया हुआ था। उनके साथ एसडीओ राजेंद्र सिंह, एक्सईएन गुलाब सिंह सहित कई अधिकारी व काफी संख्या में पुलिस मौजूद थे।

यह अभियान अब लगातार चलेगा। सभी सेक्टरों जिनमें सेक्टर 1-4, सेक्टर 16-17, सेक्टर 13 से झुग्गियां हटाई जाएंगी। -राजेंद्र कुमार, एसडीओ हुडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें