अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
नगर निगम की टीम ने रविवार को छुट्टी के दिन पारिजात चौक पर दुकानों के सामने से अतिक्रमण तोड़ा। छुट्टी का फायदा उठाकर निगम टीम ने कार्रवाई की। अधिकतर दुकानदारों की दुकानें भी बंद दीं। मौके पर मौजूद कुछ दुकानदारों ने हालांकि इसका विरोध किया।
एडवोकेट सुरेंद्र जांगड़ा ने बताया कि करीब 150 से अधिक दुकानें इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की बनी हुई हैं। ये दुकानें खुद ट्रस्ट ने बनाकर दी थीं। निगम टीम ने इन दुकानों के आगे रैंप इत्यादि तोड़ डाले। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन दुकानदारों ने सरकारी जमीन पर ही कब्जा कर रखा है, उनका अतिक्रमण निगम टीम ने नहीं हटाया।
फोटो 25
दुकानों के सामने का हटाया अतिक्रमण