हिसार। सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में 5 जून को एचएयू में प्रस्तावित प्राकृतिक खेती सम्मेलन में प्रदेश भर से 1200 किसान आएंगे। सबसे अधिक किसान 400 किसान हिसार से शिरकत करेंगे। सम्मेलन के लिए बुधवार सुबह 11 बजे लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक होगी। कृषि एवं किसान कल्याण, बागवानी विभाग की ओर से आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन में सीएम मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत होंगे। अध्यक्षता प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे। समारोह में किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। सिरसा, जींद, भिवानी से 100-100 शामिल होंगे। फतेहाबाद से 150, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, रोहतक ,झज्जर से 50-50 किसान आएंगे। सोनीपत से 25, दादरी से 20, अंबाला से 10 और अन्य जिलों से 5-5 किसान पहुंचेंगे।