फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर के खरीद सेंटर पर चल रहा 120 ग्राम की गड़बड़ी का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 36, 37
विज्ञापन

आदमपुर के खरीद सेंटर पर चल रहा 120 ग्राम की गड़बड़ी का खेल
एक कट्टे में 45 किलो 580 ग्राम सरसों के बजाय भर रहे 45 किलो 700 ग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी आदमपुर। सरसों के खरीद सेंटर पर वजन में टांके का खेल चल रहा है। सरकार के नियम अनुसार सरसों के एक कट्टे में 45 किलो 580 ग्राम सरसों भरनी चाहिए, जबकि कट्टों में 45 किलो 700 ग्राम भरी जा रही है। कई खरीद केंद्रों पर तो सरेआम एक किलो काटा कटवाने की बात कही जा रही है।
गांव सीसवाल खरीद सेंटर पर मौजूद किसान अनिल, अमरदीप, विक्रम, अमर सिंह, निहाल सिंह, दिनेश, सुभाष एवं पवन, सुरेंद्र, मुकेश, सुनील आदि ने बताया कि वे अपनी सरसों बेचने के लिए सोमवार से खरीद सेंटर पर बैठे हैं और तीन दिन के बाद उनकी फसल को खरीदा गया है। उसमें भी निर्धारित वजन से ज्यादा तोल लिया गया है। किसानों का आरोप है कि उनको मजबूर होकर अपनी फसल बेचनी पड़ रही है, क्योंकि अगर वे काटा नहीं कटवाते हैं तो उनकी फसल में नमी बताकर खरीदी नहीं जा रही।
विज्ञापन

दूसरी ओर मंडी आदमपुर के एक सेंटर पर भी टांके का खेल सरेआम चल रहा है। किसान विक्रम, कुलदीप का आरोप है कि खरीद केंद्र पर खरीद करने वाले कहते हैं कि सरसों में प्रति क्विंटल के पीछे काटा कटवाओ और अपनी फसल बेचो वर्ना इंतजार करो। किसानों का आरोप है कि काटा न कटवाने पर उनकी फसल में नमी बताकर खरीद करने से मना कर दिया जाता है, जबकि काटा कटवाने वालों व रसूखदारों की सरसों खरीदी जा रही है।
खरीद सेंटर पर बिजली न पानी
गांव सीसवाल के खरीद सेंटर पर पहुंचे किसानों ने बताया कि यहां किसानों के लिए न तो पीने के लिए पानी है, न बिजली का प्रबंध है। उनके लिए खाने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। किसानों ने बताया कि वे सोमवार से खरीद सेंटर पर बैठे हैं। अधिकारी आते हैं और चले जाते हैं, बस इतना ही कहते है कि जल्दी ही सब सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन

वर्जन
ज्यादा वजन तोलने संबंधी शिकायत किसी ने नहीं की है। यदि ऐसी बात है तो किसान मेरे पास लिखित शिकायत दे सकते हैं, संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मैंने कर्मचारियों को भी निर्देश दे रखे हैं कि जो हैंडलिंग एजेंट काटा काटता है तो उसकी सूचना तुरंत दें, ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
- हीरालाल, सचिव मार्केट कमेटी, आदमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें