फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रोडवेज बेड़े में शामिल हुईं 12 नई बसें, आज से दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर दौड़ेंगी

विज्ञापन
रोडवेज की वर्कशॉप में खड़ी किलोमीटर स्कीम की बसें। 
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा रोडवेज के बेड़े में आधुनिकीकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए शुक्रवार को किलोमीटर स्कीम के तहत 12 नई बसें हिसार डिपो में पहुंचीं। इनमें से आठ बसें शनिवार से दिल्ली, चंडीगढ़, पानीपत और सिरसा रूट पर दौड़ना शुरू करेंगी। बाकी चार बसें अगले सप्ताह तक सड़कों पर उतरेंगी। ये सभी बसें बीएस-6 मॉडल की हैं, जो पहले चल रही बीएस-4 मॉडल की बसों की जगह लेंगी।
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किलोमीटर स्कीम के तहत बीएस-4 मॉडल की बसें ही संचालन में थीं, लेकिन अब प्रदूषण नियंत्रण और बेहतर तकनीक के लिए इन्हें चरणबद्ध तरीके से बदला जा रहा है।

मुख्यालय से निर्देश मिले हैं कि अब केवल बीएस-6 मॉडल की बसें ही चलाई जाएं। कुल 34 बीएस-6 मॉडल बसें आने का लक्ष्य है, जिनमें से अब तक हिसार और हांसी डिपो में 14 बसें पहुंच चुकी हैं। शेष बसें भी जल्द ही आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अगले सप्ताह डिपो में पहुंचने वाली चार बसों को भी सिरसा, दिल्ली, पानीपत और चंडीगढ़ जैसे व्यस्त रूटों पर लगाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, नई बसों से यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा और साथ ही ईंधन की खपत में भी कमी आएगी।

12 में से 8 बसें शनिवार से चलनी शुरू हो जाएगी। अभी चार बसों के कागजात आने है। अगले सप्ताह पहुंच जाएंगे। उसके बाद बसें चलना शुरू हो जाएगी। मुख्यालय के आदेश थे कि बीएस-4 की जगह बीएस-6 मॉडल की बसें चलाई जाएं।

- हरदीप सिंह, मालिक, लीज बस

डिपो में रोडवेज की बसें आनी चाहिए। दिन-प्रतिदिन बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए डिपो में बसों की कमी हैं। डिपो में कम से कम 100 बसों की जरूरत है। बसों के अभाव में कई रूटों पर फेरियां कम हैं। यदि बसें आएगी तो यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


- राजकुमार चौहान, राज्य उपप्रधान, सर्व कर्मचारी संघ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें