फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एयरपोर्ट पर 12 किमी. लंबी चहारदीवारी पर 5 करोड़ से लगेंगी एलईडी लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में निर्माणाधीन एयरपोर्ट की 12 किलोमीटर लंबी चहारदीवारी पर 5 करोड़ की लागत से एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। इसे लेकर टेंडर लगा दिया गया है। उधर, सितंबर के पहले सप्ताह से हवाई पट्टी पर फाइनल लेयर बिछाने का काम शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों की मानें तो अक्तूबर के आखिर तक उन्हें एयरपोर्ट पर वह सभी सुविधाएं उपलब्ध करानी हैं ताकि यहां से हवाई जहाज उड़ान भर सकें।
विज्ञापन

बता दें कि एयरपोर्ट के टर्मिनल व हवाई पट्टी एरिया को कवर करने के लिए करीब 12 किलोमीटर लंबी चहारदीवारी का निर्माण किया गया है। कोई जानवर या संदिग्ध व्यक्ति एयरपोर्ट में इस एरिया में दाखिल न हो सके, इसे देखते हुए इसका निर्माण किया गया है। इसके निर्माण पर करीब 20 करोड़ रुपये की लागत आई है।

45 करोड़ रुपये से बनेगा ड्रेनेज सिस्टम व बेसिक स्ट्रीप्स
एयरपोर्ट पर ड्रेनेज सिस्टम, आइसोलेशन वे व बेसिक स्ट्रीप्स (कच्ची जगह) का निर्माण सहित अन्य कार्य करवाए जाएंगे। इसे लेकर भी 45 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया हुआ है। बेसिक स्ट्रीप्स हवाई पट्टी के दोनों तरफ का कच्चा एरिया होता है। यदि किसी स्थिति में हवाई जहाज हवाई पट्टी से उतर जाता है तो बेसिक स्ट्रीप्स ही उसे रोकने में मदद करती है।
विज्ञापन


एक नवंबर से हवाई सेवा शुरू करने का दावा
मुख्य हवाई पट्टी के अलावा लिंक टैक्सी व पीटीटी पर फाइनल लेयर बिछाने का काम बचा हुआ है। अधिकारियों की मानें तो हवाई पट्टी पर कैट आई व बेसिक स्ट्रीप्स का काम इस माह के आखिर तक पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद हवाई पट्टी, लिंक टैक्सी व पीटीटी पर फाइनल लेयर बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। दूसरे चरण के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों पर 245.15 करोड़ रुपये खर्च आएगा। बता दें कि उपमुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि 1 नवंबर से एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें