फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरे थे 12 गोवंश, तीन मिले मृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गोपुत्र सेना के सदस्यों ने पुलिस की सहायता से गोवंश से भरे ट्रक को काबू किया है। ट्रक में कुल 12 गोवंश था, इनमें से 3 गोवंश मृत अवस्था में मिले हैं। जीवित गोवंश को गोशाला में छोड़ा गया है। ट्रक के चालक व क्लीनर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने गोपुत्र सेना के पदाधिकारी गांव किरोड़ी निवासी मोहित शर्मा की शिकायत पर ट्रक के चालक सोनू व क्लीनर अजय के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहित शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि पंजाब की तरफ से भूना होते हुए एक ट्रक में गोवंश मेवात ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर वह अपने साथी दीपक जांगडा के साथ बालक चौपटा पर पहुंचा। इस दौरान पुलिस की डायल 112 की गाड़ी सूचना के बाद मौके पर पहुंच गई। मोहित शर्मा ने बताया कि गोवंश से भरे ट्रक के आगे चल रही कार में दिल्ली निवासी किशन पायलट कर रहा था। इसके साथ विकास उर्फ विक्की पंडित और काला सहित अन्य 3 व्यक्ति सवार थे। ये अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए, लेकिन पुलिस की मदद से उन्होंने ट्रक को रुकवा लिया।
इसके बाद ट्रक पर लगे तिरपाल को हटाकर देखा, तो इसमें गोवंश भरे मिले। इनके मुंह बांध कर बेरहमी से ठूंस रखा था। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह इन्हें पंजाब के सरदूलगढ़ के पास सांघा गांव से लाए हैं। ट्रक में एक गाय व 11 बैल थे, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी थी। गोवंश को बरवाला की श्री गोपाल गोशाला में उतार दिया गया। गोपुत्र सेना की टीम में प्रमोद स्वामी, संजय, गौरव चौहान, सौरव, राहुल, विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें