फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना एग्रीमेंट किसी ठेकेदार से निर्माण कार्य न करवाएं भवन मालिक: बिल्डर्स एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना एग्रीमेंट किसी ठेकेदार से निर्माण कार्य न करवाएं भवन मालिक: बिल्डर्स एसोसिएशन
विज्ञापन

- बिना एग्रीमेंट विवाद की स्थिति में यूनियन द्वारा निर्धारित रेट से करना होगा भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। बिल्डर एसोसिएशन के आईटीआई चौक स्थित कार्यालय में गुलाब सिंह धीमान की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। मीटिंग में बिल्डिंग निर्माण के रेटों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में चर्चा की गई कि नए ठेकेदार बहुत कम रेट में काम ले लेते हैं। मगर वे इस रेट में काम पूरा नहीं कर सकते। उन्होंने भवन मालिकों से अनुरोध किया कि किसी भी ठेकेदार को काम देने से पूर्व एग्रीमेंट अवश्य करें ताकि बाद में किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। यदि बिना एग्रीमेंट के कोई भवन मालिक निर्माण करवाता है तो विवाद की स्थिति में उसे यूनियन द्वारा निर्धारित रेट के अनुसार ही भुगतान करना पड़ेगा, जो 150 रुपये प्रति स्कवेयर फीट निर्धारित है। नक्शानवीस की देखरेख में काम करवाया जाए, ताकि गलत निर्माण होने पर उसे तुरंत ठीक करवाया जा सके। इसके साथ ही यूनियन द्वारा निर्धारित रेटों से कम रेटों पर काम करने वाले ठेकेदारों पर उचित कार्यवाही का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य भागचंद जांगड़ा, कुलदीप लाडवा, ओमप्रकाश जांगड़ा, जय सिंह वर्मा, शिव कुमार लाडवा, कृष्ण ठेकेदार, राजेंद्र ठेकेदार, रामफल नियाणा, रामफल माईयड़ सहित एसोसिएशन पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें