फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितमंत्री बोले -फौजी हूं, मैं कडवा नहीं बोलूंगा तो कौन बोलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि आज एक नई मुसीबत हमारे सामने आ गई है। 18 साल का युवा मोटरसाइकिल पर बैठ जाता है। 50 साल का किसान ताश पर बैठ जाता है। अगर युवा को अड्डे तक भी जाना हो तो बाइक बिना नहीं जाता। ताश पर बैठे लोग उठते ही नहीं।
हिसार के एचएयू में पीएनबी के कार्यक्रम में संबोधित वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि मेरा स्वभाव है, मैं फौजी आदमी हूं। मैं कड़वा नहीं बोलूंगा तो कौन बोलेगा। मैं सच को सच नहीं कहूंगा तो कौन कहेगा। जब हम छोटे थे तो दो तीन किलोमीटर दूर वाले खेत में पैदल दो-तीन चक्कर लगाते थे। आज बस अड्डे पर भी जाना पड़े तो बिना बाइक नहीं जाते। पढ़ा-लिखा युवा खेत में काम नहीं करने को तैयार नहीं। 18 साल का लड़का बाइक पर चढ़ जाता है। 50 साल का किसान ताश पर बैठ जाता है। यह नई समस्या आ गई है। इस पर विचार करो, क्या यह खर्च बढ़ाने का काम नहीं है। हम कौन सी संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। युवाओं को इसे छोड़ना होगा। पंचायत में एक घंटा बैठकर ताश खेलना गलत नहीं, लेकिन पूरे दिन ताश खेलना गलत है।
विज्ञापन

दोगुना आय बढ़ाने को खेती के साथ करें व्यवसाय
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि किसानों को खेती के साथ मछली पालन, मुर्गीपालन, गोबर गैस प्लांट, डेयरी फार्म, पशुपालन आदि व्यवसाय भी करने चाहिए। इनके अलावा किसानों को अपनी लागत भी कम करनी चाहिए। जैसे किसान के ट्रैक्टर लेते ही किसान की लागत 38 हजार रुपये प्रतिवर्ष बढ़ जाती है। इस लागत पर कंट्रोल पाने के लिए किसान के खेती के साथ अन्य खेती से जुड़े व्यवसाय भी करने होंगे। किसान और मजदूरों को साथ मिलकर काम करना होगा।
एचएयू में मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा कृषि महाविद्यालय के सभागार में एक मेगा कृषि ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कैप्टन अभिमन्यु वित्तमंत्री हरियाणा ने शिरकत की। अध्यक्षता पीएनबी प्रधान कार्यालय नई दिल्ली से महाप्रबंधक डॉ. बीएम पाधा एवं अंचल कार्यालय चंडीगढ़ से अंचल प्रमुख आलोक श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर पीएनबी हिसार मंडल प्रमुख नीरा कटारिया, एडीसी अमरजीत सिंह मान, एचएयू कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह उपस्थित थे। पीएनबी चंडीगढ़ से अंचल प्रमुख आलोक श्रीवास्तव ने उपस्थित किसानों को संबोधित किया कि पीएनबी द्वारा हरियाणा राज्य में कृषि और अन्य सभी क्षेत्रों में 33809 करोड़ के कुल ऋण दिए गए। इनमें से 8609 करोड़ के ऋण कृषि कार्यों के लिए दिए गए। 68 करोड़ से भी अधिक के ऋण स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन


वित्तमंत्री ने इन योजनाओं का किया शुभारंभ
कृषि ऋण वितरण समारोह के साथ ही वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु द्वारा गांव गंगवा में पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान और एक नई शाखा पुट्ठी समैण का रिमोट से उद्घाटन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें